गर्मियों में रात को बाल धोने से फायदे या नुकसान? जानें डॉक्टर से

गर्मियों के मौसम में कई लोग शाम को नहाते हैं। हालांकि, इसके पीछे कारण पूरे दिन पसीना और धूल-मिट्टी के संपर्क में रहना होता है, मगर नहाते समय एक गलती करना आपके लिए खतरनाक हो सकती है। वह हेयर वॉश है। आइए जानते हैं इस पर अमेरिकन डॉक्टर क्या बोलते हैं।

Wet Hairs

Wet Hairs

गर्मियों का सीजन चल रहा है। इस समय दिन का तापमान 40 के आस-पास रहता है। ऐसे में नहाना किसे नहीं पसंद होता है। सर्दियों में भले ही लोग नहाने से परहेज करें, मगर गर्मियों में नहाना तो हर किसी की प्राथमिकता होती है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो शाम को भी नहाना पसंद करते हैं। दरअसल, गर्मी में पूरा दिन बिताने के बाद शाम को नहाने से बॉडी तरोताजा फील करती है। इसके साथ-साथ पूरे दिन की थकावट और पसीने से बनने वाले बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं। अक्सर लोग शाम के समय अपने बालों को भी धो लेते हैं और गीले बालों के साथ ही सोने भी चले जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि गीले बालों के साथ सोना हमारी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

गीले बालों के साथ सोने से होंगे ये 5 नुकसान

1. स्कैल्प इंफेक्शन

विज्ञापन

गीले बालों के साथ सोने से बालों और स्कैल्प में संक्रमण होने की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल, इसके पीछे कारण है तकिए और गीले बालों का संपर्क में आना। इससे नमी बनती है और इंफेक्शन होता है। इससे बालों में डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन

2. बालों का टूटना और झड़ना

गीले बालों को बिना सुखाए सो जाते हैं, तो उनके झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। रात के समय बाल सही से सुख नहीं पाते हैं, जिस वजह से ऐसा होता है।

विज्ञापन

3. ठंड लगना और माइग्रेन

गर्मियों में भी अगर कोई रात के समय बालों को धोकर सोता है, तो उसे सर्दी-जुकाम हो सकता है। AC की हवा में रहने से गीले बालों की वजह से सिरदर्द हो सकता है। साइनस के मरीजों की इस चीज से परेशानी बढ़ सकती है। माइग्रेन का दर्द भी इससे ट्रिगर हो सकता है।

विज्ञापन

4. नींद पर असर

गीले बालों की नमी से तकिया भी गीला हो सकता है, जिससे नींद में बाधा पैदा हो सकती है। कई बार गीले बालों से रात के समय ठंड लगने लगता है, जिससे नींद नहीं आती है।

विज्ञापन

5. फंगल एलर्जी का खतरा

गीले बालों से फंगल इंफेक्शन की समस्या भी बढ़ जाती है। नम तकिया और सिर की गीली त्वचा से फंगल एलर्जी या एक्जिमा जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।

विज्ञापन

एक्सपर्ट ने किया खुलासा

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पासआउट गैस्ट्रो एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी कहते हैं कि लोगों द्वारा की जाने वाली यह गलती मोस्ट कॉमन है। इससे होने वाले नुकसानों को समझें और किसी भी मौसम में रात के समय बाल धोकर सीधे सोने न जाएं। रात को सोने से पहले बाल धोए हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

बचाव के उपाय

  • सोने से 1-2 घंटे पहले बाल धो लें ताकि उन्हें सूखने का समय मिल जाए।
  • हेयर ड्रायर से बालों को सुखाकर सोएं।
  • कोशिश करें कि सुबह या दिन के समय बाल धोएं।
  • अगर शॉवर से नहाते हैं और बाल गीले हो जाते हैं, तो शॉवर कैप पहन सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ