Stomach Pain Relief: आजकल अनियमित खान-पान, तनाव और गलत लाइफस्टाइल के कारण पेट दर्द एक आम समस्या बन चुकी है, जिसे लगभग हर व्यक्ति कभी न कभी ज़रूर झेलता है. कई लोग हल्के दर्द में भी तुरंत दवाइयाँ लेते हैं, लेकिन बार-बार दवा लेना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. अगर आपको भी अक्सर पेट में दर्द, भारीपन, मरोड़ या ऐंठन की समस्या रहती है, तो अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. क्योंकि एक बेहद सरल और चमत्कारी मुद्रा आपकी सारी दिक्कतें कुछ ही मिनटों में दूर कर सकती है. सबसे खास बात इसे बच्चे से लेकर बुज़ुर्ग तक कोई भी, कहीं भी और कभी भी कर सकता है.
पेट दर्द के लिए अपनाएं यह मुद्रा | Mudra For Stomach Pain
इस एक उपाय से मिलेगा पेट दर्द से तुरंत आराम
पेट में दर्द होना बहुत आम बात है, और लगभग हर व्यक्ति इस समस्या से कभी न कभी गुजरा है. कई बार दवाइयां लेने के बाद भी पेट दर्द में राहत नहीं मिलती. ऐसे में यह सरल मुद्रा बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. आपको बस अपने हाथों की हथेलियों को खोलना है और नाखूनों की मदद से हथेलियों के निचले हिस्से पर हल्का दबाव बनाना है. इस मुद्रा को करने से सिर्फ 5 मिनट में ही दर्द में आराम महसूस होने लगता है. साथ ही इसे आप कहीं भी घर, ऑफिस या सफर में आसानी से कर सकते हैं और किसी भी तरह के पेट दर्द से राहत पा सकते हैं.
ये भी पढे़ं- Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर
इस मुद्रा के फायदे | Benefits Of Mudra
यह मुद्रा सिर्फ पेट दर्द ही नहीं बल्कि कई अन्य पेट से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद मानी जाती है. नाखूनों के ज़रिए हथेलियों पर दबाव डालने से शरीर की नसों पर हल्का प्रेशर पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस, अपच या ऐंठन जैसी परेशानियों में राहत मिलती है. यह मुद्रा शरीर में ऊर्जा प्रवाह को संतुलित करती है और दर्द के कारण बनने वाले तनाव को कम करने में मदद करती है. इसको करने के लिए आपको किसी विशेष स्थान या साधन की जरूरत नहीं होती आप इसे कहीं भी, कभी भी कर सकते हैं. इसके नियमित अभ्यास से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर की हीलिंग क्षमता भी बढ़ती है.इस मुद्रा के फायदे
ये भी पढे़ं- Hair Care: घर पर इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ स्प्रे, 1 महीने में ही दिखने लगेगा फर्क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
27 mins agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
22 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
23 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines