Hair Care: घर पर इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ स्प्रे, 1 महीने में ही दिखने लगेगा फर्क

Hair Growth Spray: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपने बालों को ग्रोथ के लेकर काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं लम्बें, घने बाल तो आइए जानते हैं ऐसे हेयर स्प्रे के बारे में जिसे आप अपना सकते हैं. इसके साथ ही बालों को मजबूत बना सकते हैं.

Benefits of Hair Growth Spray

घने और चमकदार बालों के लिए होममेड स्प्रे . Image Source Freepik

Hair Spray: बालों की सुंदरता और घनत्व हमारी शारीरिक सुंदरता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं. आजकल की तेज जीवनशैली, प्रदूषण, स्ट्रेस और गलत खान-पान की वजह से कई लोगों को बालों का झड़ना, टूटना और धीमी ग्रोथ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी लंबे, घने और मजबूत बाल चाहते हैं, तो Hair Growth Spray आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह स्प्रे सिर्फ आपके बालों को बढ़ने में मदद नहीं करता, बल्कि उन्हें जड़ों से मजबूत बनाकर टूटने और कमजोर होने से भी रोकता है.

विज्ञापन

नेचुरल हेयर स्प्रे | Natural Hair Spray

इस तरह बनाएं हेयर स्प्रे

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल लम्बें और घने हो तो आप घरेलु तरह से हेयर स्प्रे बना सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी: मेथी दाना, लौंग, रोजमेरी, गुड़हल के फूल, गुलाब की पत्तियां और गरम पानी.
  • सबसे पहले एक खाली कांच का कंटेनर लें.
  • इसमें मेथी दाना, लौंग, रोजमेरी, गुड़हल के फूल और गुलाब की पत्तियां डालें.
  • फिर इसमें गरम पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • आपका हेयर ग्रोथ स्प्रे रेडी है. आप चाहें तो इसे एक स्प्रे की बोतल में छानकर भर सकते हैं.

इस तरह करें हेयर स्प्रे का इस्तेमाल

आप इस स्प्रे को रोजाना सुबह और रात में लगा सकते हैं. यदि आप इसे लगातार 1 महीने तक इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

हेयर ग्रोत स्प्रे के फायदे

  • बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और टूटने से रोकता है.
  • बालों की ग्रोथ को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाता है.
  • बालों को घना, मुलायम और चमकदार बनाता है.
  • स्कैल्प को पोषण देता है और रूखापन कम करता है.
  • रासायनिक उत्पादों के बिना सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय है.

ये भी पढ़ें-Daily Hygiene Tips: टूथब्रश और तकिए को कब-कब बदलें? जानें कितने दिन में जरूरी है इनको बदलना

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ