Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर

Skin Care: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं डॉक्टर मनोज दास से कि गर्म पानी में किस एक चीज को मिलाने से आपके चेहरे पर ग्लो सकता है और आपकी स्किन हेल्दी रह सकती है.

warm water for glowing skin

घर बैठे इस सरल उपाय से स्किन को दें नया लुक. Image Source Freepik

Healthy Skin Care: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा साफ, चमकदार और ग्लोइंग दिखे. लेकिन प्रदूषण, खराब खानपान, तनाव और अनियमित लाइफस्टाइल के कारण त्वचा डल, फीकी और थकी हुई नजर आने लगती है. ऐसे में लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स, स्किन ट्रीटमेंट और घरेलू उपाय अपनाते हैं, ताकि उनकी स्किन में निखार आए. अगर आप भी अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आपको महंगे प्रोडक्ट्स या केमिकल्स की जरूरत नहीं है. सिर्फ आपके घर में मौजूद एक साधारण चीज, जिसे आप गर्म पानी में मिलाकर रोजाना पी सकते हैं, आपके चेहरे पर निखार ला सकती है और त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाने में मदद कर सकती है.

विज्ञापन

इस सरल और नेचुरल उपाय से न सिर्फ आपकी त्वचा ग्लो करेगी, बल्कि आपकी त्वचा की डलनेस और थकान भी दूर होगी. आइए जानते हैं डॉक्टर मनोज दास से कि कौन सी चीज है और इसे कैसे इस्तेमाल करें, ताकि आप बिना किसी नुकसान के अपनी स्किन में खूबसूरती और निखार ला सकें.

विज्ञापन

हेल्दी स्किन केयर | Healthy Skin Care

पानी में मिलाकर पिएं ये एक चीज

अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और सुंदर बनाना चाहते हैं, तो डॉक्टर मनोज दास के अनुसार सबसे पहले अपने गट हेल्थ को सही रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए वह सुझाव देते हैं कि आप त्रिफला पाउडर का गर्म पानी के साथ सेवन करें.

विज्ञापन

इस तरह करें सेवन

डॉक्टर मनोज दास के अनुसार आप इस पाउडर का सेवन रोजाना रात में सोने से पहले कर सकते हैं. इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में त्रिफला पाउडर मिलाएं और सोने से पहले इसका सेवन करें. इस छोटा सा उपाय न केवल आपकी गट हेल्थ को फिट रखेगा, बल्कि आपकी स्किन को भी अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनाएगा.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ