सर्दियों में होता है रीढ़ की हड्डी में दर्द, कैंसर का संकेत तो नहीं? न्यूरो सर्जन से जानते हैं सच्चाई

Spinal Cord Cancer Symptoms: सर्दियों में शरीर का दर्द आम बात है, लेकिन क्या आपको पता है इस मौसम में होने वाला दर्द आने वाले खतरे को दर्शाता है? रीढ़ की हड्डी में होने वाला दर्द रीढ़ के कैंसर का लक्षण भी हो सकता है. न्यूरो सर्जन डॉक्टर गौरव बत्रा बताते हैं कि इन दिनों होने वाले दर्द को हल्के में लेना गंभीर हो सकता है. आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में सब कुछ.

spinal cord cancer

Spinal Cord Cancer Symptoms: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. इस मौसम में बदन दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या होना आम बात है. अक्सर लोग इसे यह कहकर टाल देते हैं कि सर्दी में हवा के कारण दर्द हो रहा है जबकि न्यूरो सर्जन की इस पर राय कुछ अलग है. उनका कहना है कि हड्डियों में हो रहा दर्द सिर्फ हवा नहीं बल्कि पोषण की कमी का संकेत हो सकता है. रीढ़ की हड्डी में होने वाला दर्द स्पाइनल कोर्ड कैंसर( Spinal Cord Cancer) का लक्षण भी हो सकता है. लोग इस संकेत को समझ नहीं पाते हैं लेकिन सबसे ज्यादा खतरनाक रीढ़ की हड्डी वाला कैंसर भी होता है, जो सीधे दिमाग तक जाता है.

विज्ञापन

रीढ़ की हड्डी में कैंसर क्यों होता है?

वैशाली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन (ब्रेन एंड स्पाइन) डॉ. गौरव बत्रा बताते हैं कि रीढ़ में कैंसर के दो प्रकार होते हैं प्राइमरी और सेकेंडरी. प्राथमिक स्पाइनल कैंसर में रीढ़ की हड्डी और टिश्यूज में कैंसर का सेल बनता है. इनमें ओस्टियोसार्कोमा, कॉर्डोमा और मायलोमा शामिल है. सेकेंडरी स्टेज में कैंसर किसी और अंग से शुरू होता है और रीढ़ की हड्डी तक फैल जाता है. इस प्रकार का कैंसर ज्यादा होता है.

विज्ञापन

कैसे फैलता है यह कैंसर?

इसमें रीढ़ की हड्डियों के अंदर ही एक नई गांठ बनने लगती है जो कैंसर का कारण बनती है. यह ट्यूमर हड्डियों को कमजोर कर देता है और कभी-कभी स्पाइनल कॉर्ड को दबा देता है, जिससे दर्द और लकवा जैसी समस्याएं भी होती हैं.

विज्ञापन

रीढ़ की हड्डी के कैंसर के लक्षण

  • पीठ और गर्दन में दर्द होना.
  • मांसपेशियों में ऐंठन महसूस करना.
  • बांहों और पैरों में संवेदनशीलता होना.
  • मौसम बदलते समय हड्डियों में दर्द होना.
  • चलने में कठिनाई और संतुलन बिगड़ने की समस्या.
  • वजन कम होना.

सर्दियों में हड्डियों में दर्द के अन्य कारण

एक्सपर्ट बताते हैं जब मौसम ठंडा होता है, तो हमारे शरीर की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं. इससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और रीढ़ की हड्डी के आसपास के टिशू सख्त होने लगते हैं. यही कारण है कि ठंड में कमर या गर्दन का दर्द बढ़ जाता है. जिन लोगों को पहले से ही साइटिका, स्पॉन्डिलाइटिस या हर्निएटेड डिस्क की शिकायत है, उन्हें यह मौसम और ज्यादा तकलीफ दे सकता है.

दर्द कम करने के आसान नुस्खे

  • शरीर को गरम रखें.
  • हल्का व्यायाम करें.
  • सही मुद्रा अपनाएं.
  • गर्म सिकाई करें.
  • संतुलित आहार लें.
  • पर्याप्त पानी पिएं.
  • ठंड के मौसम में सही जूते पहनना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें-विटामिन बी-12 से भरपूर इन पत्तियों को रोजाना करें सेवन, नहीं होगा शरीर में कहीं भी दर्द

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ