Sleeping After 11 At Night: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें देररात सोने की आदत होती है. रात में घंटों तक लोग रील्स स्क्रॉल करते रहते हैं, देररात ही खाते हैं और फिर कहीं 12 या 1 बजे सोने की कोशिश में लगते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं रात 11 बजे के बाद सोना आपके शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है. 11 बजे के बाद सोने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई नुकसान हो सकते हैं और शरीर के 3 महत्वपूर्ण अंग खराब (Organ Damage) होने लगते हैं. अगर आप भी 11 बजे के बाद सोते हैं तो यहां जानिए इस आदत का आपके अंगों पर क्या असर होता है.
यह भी पढ़ें – अकेले में दिल का दौरा पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया अचानक हार्ट अटैक आए तो क्या करें
रात को 11 बजे के बाद सोने से शरीर के ये 3 अंग खराब हो सकते हैं
लिवर हो सकता है खराब
रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक शरीर की फिल्टर मशीन लिवर अपना काम करता है और सबसे सक्रिय होता है. लिवर इस समय शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालता है और खून को साफ करता है. लेकिन, अगर रात में देर से सोया जाए तो इससे लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया रुक जाती है. इससे लिवर को तो दिक्कत होती ही है साथ ही चेहरे पर मुंहांसे नजर आने लगते हैं, शरीर में हर समय थकान रहती है और पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ जाती हैं.
दिमाग और याद्दाश्त पर असर
देररात सोया जाए तो इससे दिमाग पर गहरा असर पड़ता है. दिमाग रात की नींद के दौरान ही ग्लाइम्फैटिक सिस्टम के जरिए अपना कचपा साफ करता है. 11 बजे तक जागने से दिमाग को आराम नहीं मिल पाता. इससे याद्दाश्त कमजोर होना, चिड़चिड़ापन, तनाव और लंबे समय तक ब्रेन फॉग बने रहने जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
आंतों का काम बिगड़ता है
रात के 11 बजे तक जगना पाचन के लिए बुरा होता है. रात में देर तक जागने पर कोर्टिसोल बढ़ जाता है और भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन बिगड़ जाते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है. इसीलिए रात में देर तक जागने वाले लोगों में अक्सर ही कब्ज, एसिडिटी और तेजी से वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें देखी जाती हैं.
रात में कितने बजे सो जाना चाहिए
रात में 10 बजे से 12 बजे तक के समय को गोल्डन आवर कहा जाता है. इस समय आपका शरीर ब्यूटी स्लीप (Beauty Sleep) लेता है. शरीर के अंग इस दौरान शरीर की मरम्मत करते हैं और खुद को रिपेयर करते हैं. ऐसे में रात 11 बजे से 12 बजे तक सोने पर आप इस कीमती समय को खो देते हैं. इसीलिए बच्चों को रात 8 बजे से 9 बजे तक सो जाना चाहिए, टीनेजर्स के लिए सोने का सही समय रात 9 बजे से 10 बजे तक है और वयस्कों को रात 10 से 10: 30 के बीच सोना चाहिए.
समय से सोने के क्या फायदे होते हैं
- रात को समय से सो जाने पर तनाव में कमी आती है.
- दिल की सेहत अच्छी रहने लगती है
- शरीर नेचुरली डिटॉक्स होने लगता है.
- पाचन की दिक्कतें नहीं होती हैं.
- दिमाग शांत रहता है.
- वजन मैनेज होता है.
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
- चेहरे पर कुदरती निखार आता है.
- शुगर लेवल मैनेज होने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें – लिवर की समस्या कैसे शुरू होती है, Liver Cancer किस तरह पनपता है और लिवर की रिकवरी कब होती है, यहां जानिए सबकुछ | Explainer
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
10 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
10 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
12 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
14 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
17 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
19 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines