---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

लिवर की समस्या कैसे शुरू होती है, Liver Cancer किस तरह पनपता है और लिवर की रिकवरी कब होती है, यहां जानिए सबकुछ | Explainer

Liver Disease: लिवर कैंसर, लिवर सिरोसिस या फैटी लिवर जैसी दिक्कतें क्यों होती हैं, लिवर किन चीजों से सबसे ज्यादा प्रभावित होता है और लिवर की समस्याओं में शरीर पर कैसे लक्षण दिखने लगते हैं यहां जानिए.

---खबर नीचे जारी है---

What Is Liver: लिवर को जिगर या यकृत कहा जाता है. यह शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग कहलाता है. इसे शरीर का पावरहाउस और फिल्टर भी कहते हैं. मनुष्य के पेट के दाहिने हिस्से में पसलियों के ठीक नीचे लिवर होता है. इसका रंग गहरा लाल या फिर भूरा होता है. लिवर को शरीर का फूड प्रोसेसिंग प्लांट भी कहा जा सकता है. शरीर की सफाई, पित्त बनाना और ऊर्जा को स्टोर करने जैसे काम करता है लिवर. यहां जानिए लिवर क्या काम करता है, लिवर की बीमारियां (Liver Disease) कैसे शुरू होती हैं, लिवर खुद को कैसे रिकवर करता है और लिवर कैंसर कैसे शुरु होता है.

लिवर क्या काम करता है | What Does Liver Do

शरीर की सफाई – लिवर एक फिल्टर की तरह काम करता है. यह शरीर के जहरीले पदार्थों को, शराब और दवाओं के कचरे को निकालने में मददगार होता है.

---खबर नीचे जारी है---

पित्त बनाता है – लिवर पित्त रस बनाता है. इसे बाइल कहते हैं. यह पित्त हमारे द्वारा खाए गए भोजन की वसा पचाने में मदद करता है. लिवर ना हो तो शरीर फैट को पचा ही नहीं पाएगा.
प्रोटीन का निर्माण – लिवर के द्वारा बनाया गया प्रोटीन खून का थक्का जमाने में मदद करता है. इससे अगर चोट लगती है तो खून बहना बंद हो जाता है.
ऊर्जा का भंडार है लिवर – हम जो कुछ खाते हैं उसमें से अतिरिक्त शुगर को ग्लाइकोजन के रूप में जमा करता है लिवर. हमें जब भी ऊर्जा की जरूरत होती है तो लिवर इसे वापस ग्लूकोज में बदलकर शरीर को ताकत देने लगता है.
पोषक तत्वों का बैंक – लिवर विटामिन और आयरन जैसे तत्वों को अपने अंदर स्टोर करता है और शरीर में जहां जरूरत होती है वहां इन पोषक तत्वों को पहुंचाता है.

लिवर की समस्या कैसे शुरू होती है ( How Liver Problems Begin)

---खबर नीचे जारी है---

लिवर की समस्या रातोंरात शुरू नहीं होती है बल्कि यह हमारी गलत आदतों के कारण होने वाली समस्या है जो धीरे-धीरे पनपती है. आमतौर पर इन गलतियों से लिवर की दिक्कत शुरू होती है –

  • गलत खान-पान लिवर की समस्या का सबसे बड़ा कारण कहा जा सकता है. खानपान में चीनी, फ्रुक्टोज, तली-भुनी चीजें और प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा होने पर लिवर अतिरिक्त ऊर्जा को फैट में बदलता है. यह एक्स्ट्रा फैट ही लिवर में जमने लगता है.
  • शराब का अत्यधिक सेवन करने पर लिवर को हानि होती है. लिवर में हानिकारक केमिकल्स, बनते हैं जो लिवर की हेल्दी कोशिकाओं को नष्ट करने लगते हैं.
  • मोटापा और सुस्त जीवनशैली लिवर की समस्याओं को बढ़ा देती है. मेटाबॉलिज्म सही ना हो तो लिवर के आस-पास फैट जमा होने लगता है.
  • खराब पानी या दूषित भोजन से, संक्रमित खून या सूंई लगने पर या हेपेटाइटिस संक्रमण के कारण वायरस लिवर में जा सकते हैं और लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं.

लिवर डिजीज या लिवर की बीमारी कैसे बढ़ती है ( Liver Disease Causes)

---खबर नीचे जारी है---

लिवर की बीमारी 4 स्टेज में बढ़ती है –

फैटी लिवर – यह लिवर डिजीज की पहली स्टेज (Liver Disease First Stage) है जिसमें लिवर की कोशिकाओं में चर्बी जमा होने लगती है. इस स्टेज को सही डाइट से ठीक किया जा सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

लिवर में सूजन होना – लिवर इंफ्लेमेशन या हेपेटाइटिस की स्थिति तब आती है जब चर्बी ज्यादा बढ़ जाती है और लिवर में सूजन आने लगती है. इसे स्टीटोहेपेटाइटिस भी कहा जाता है.

फाइब्रोसिस – लिवर में लगातार सूजन रहने के कारण लिवर पर जख्म होने लगते हैं. इन स्कार टिशूज के कारण लिवर की स्वस्थ कोशिकाएं खत्म होने लगती हैं.

---खबर नीचे जारी है---

सिरोसिस – यह लिवर की सबसे गंभीर स्थिति है. इसे लिवर सिरोसिस कहा जाता है जिसमें लिवर पूरी तरह से सख्त हो जाता है और काम करना बंद कर देता है.

लिवर कैंसर क्या होता है (What Is Liver Cancer)

---खबर नीचे जारी है---

लिवर कैंसर एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में असामान्य रूप से कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर या गांठ की शक्ल ले लेती हैं. इससे लिवर धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है. प्राइमेरी लिवर कैंसर में कैंसर लिवर की कोशिकाओं से शुरू होता है. हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा इसका सबसे सामान्य प्रकार है. सेकेंडरी लिवर कैंसर को मेटास्टैटिक कैंसर कहते हैं. इसमें कैंसर लिवर में शुरू नहीं होता है बल्कि शरीर के किसी दूसरे अंग से शुरू होकर बढ़ते हुए लिवर में आ जाता है.

लिवर कैंसर कैसे होता है (Liver Cancer Causes)

---खबर नीचे जारी है---
  • लिवर अगर काम करना बंद कर देता है या लिवर सिरोसिस हो जाने पर लिवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
  • क्रोनिक हेपेटाइटिस में लिवर कैंसर का खतरा बढ़ता है.
  • फैटी लिवर होने के कारण लिवर कैंसर हो सकता है.
  • ज्यादा शराब पीने वाले लोगों की लिवर की कोशिकाएं डैमेज हो जाती हैं और लिवर कैंसर का खतरा पनपता है.
  • खानपान अगर सही ना हो तो इससे भी लिवर कैंसर हो सकता है.

लिवर कैंसर होने के क्या लक्षण होते हैं (Liver Cancer Symptoms)

  • वजन कम होने लगता है
  • भूख में कमी आ जाती है
  • पेट के ऊपरी हिस्से पर दर्द रहने लगता है
  • जी मितलाने लगता है, उल्टी आती है
  • दाहिनी कंधे में दर्द हो सकता है
  • पेट में सूजन आ जाती है
  • पीलिया हो जाता है
  • त्वचा पर खुजली होने लगती है
  • हथेलियां असामान्य रूप से लाल नजर आने लगती है
  • हर समय शरीर में थकान महसूस होती है
  • पेशाब और मल के रंग में अंतर आ जाता है. पेशाब चाय की तरह गहरे रंग का और मल मिट्टी या हल्के पीले रंग का दिखने लगता है.
  • बुखार आता है और रात में पसीना आता है.

लिवर की सामान्य दिक्कतों के क्या लक्षण होते हैं (Liver Disease Symptoms)

---खबर नीचे जारी है---

लिवर खराब होना शुरू होता है या लिवर की समस्या शुरू होती है तो खानपान में दिक्कतें आने लगती हैं. गैस और ब्लोटिंग होने लगती है, पेट में भारीपन महसूस होता है और सीने में जलन होने लगती है. लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है. इसके अलावा, भूख में कमी आने लगती है. पेशाब का रंग गहरा होना, आंखों और नाखूनों का पीला दिखना और मुंह से बदबू आना लिवर की दिक्कतों की तरफ इशारा हो सकता है.

लिवर किस समय खुद को रिपेयर करता है (How Liver Repairs Itself)

---खबर नीचे जारी है---

लिवर रात के समय खुद को रिपेयर करता है और शटडाउन मोड में चला जाता है. रात के समय लिवर अपनी पूरी शक्ति सफाई और मरम्मत में लगाता है. रात 11 बजे से 3 बजे के बीच लिवर सबसे सक्रिय होता है क्योंकि इस समय शरीर स्थिर होता है और ब्लड फ्लो लिवर की ओर बढ़ जाता है. इस समय लिवर दिनभर के जमा गंदे टॉक्सिंस और मेटाबॉलिक कचरे को छानकर अलग करता है.

यह भी पढ़ें – शुगर के मरीजों के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी होती हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ब्लड शुगर होने लगेगा कम

---खबर नीचे जारी है---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 05, 2026 03:14 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola