Blood Clot In Legs: पैरों में खून का थक्का जमने को डीप वेन थ्रोम्बोसिस कहते हैं. यह आमतौर पर पैरों की नसों में खून का थक्का जमने पर होता है. खून का थक्का जमने पर पैरों में इसके लक्षण भी नजर आते हैं जिन्हें लोग जाने-अनजाने इग्नोर कर देते हैं और दिक्कत बढ़ती चली जाती है. इसी बारे में बताते हुए वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि पैरों में खून का थक्का जमने (Khoon Ka Thakka Jamna) के 3 सबसे बड़े लक्षण कौन से हैं और इन्हें कैसे पहचाना जा सकता है.
यह भी पढ़ें – बूंद-बूंद करके पेशाब आना पुरुषों में इस बीमारी का हो सकता है संकेत, नॉर्मल समझकर ना करें इग्नोर
पैरों में खून का थक्का जमने के लक्षण
वैस्कुलर सर्जन बताते हैं कि बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पैरों में खून का थक्का जमता है और उन्हें पता ही नहीं चलता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर ब्लड क्लॉट्स साइलेंटली डेवलप होते हैं और उनके लक्षण नजर नहीं आते हैं. ऐसे में पैरों पर होने वाली दिक्कतों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए ताकि समय रहते ब्लड क्लॉट्स का पता लगाया जा सकते. डॉक्टर बताते हैं कि अगर ये ब्लड क्लॉट्स पैरों से निकलकर फेफड़ों तक चले जाते हैं तो जानलेवा बन सकते हैं. डॉक्टर कहते हैं कि ये 3 दिक्कतें पैरों में ब्लड क्लॉट बनने का संकेत हो सकती हैं –
पैरों में सूजन – एक पैर में अगर अचानक से सूजन आ जाती है तो यह ब्लड क्लॉट बनने का लक्षण हो सकता है.
पैरों में टाइटनेस – पैरों की पिंडलियों में टाइटनेस महसूस होने लगती है, ऐसा लगता है जैसे स्किन खिंच रही है.
त्वचा की रंगत बदलना – खून का थक्का जमने से पैरों की त्वचा अचानक बदलने लगती है, त्वचा की रंगत में बदलाव नजर आ सकता है. पैर लाल नजर आ सकते हैं या फिर गर्म महसूस होते हैं.
डॉक्टर सलाह देते हैं कि पैरों में खून का थक्का जमने के शुरुआती लक्षणों ( Blood Clots Symptoms) को पहचानना और समय पर चेकअप कराना बेहद जरूरी है.
खून का थक्का जमना क्या होता है
खून का थक्का जैल जैसी सेमीसॉलिड यानी अर्थतरल खून की सेल्स और प्रोटीन हैं जो खून के गाढ़ा होने पर थक्का बन जाते हैं. खून का थक्का आमतौर पर चोट लगने के बाद बनता है लेकिन एब्नॉर्मल क्लॉट्स बनने लगें तो यह जान के लिए खतरा पैदा करते हैं. जो लोग किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते, धूम्रपान करते हैं, मोटापे का शिकार हैं या उम्र बढ़ने लगी है तो उनमें खून का थक्का जमने की संभावना ज्यादा होती है.
खून का थक्का फेफड़ों तक चला जाए तो क्या होता है
पैरों से होते हुए अगर खून का थक्का फेफड़ों तक पहुंच जाता है तो इसे पल्मोनरी एंबोलिज्म कहते हैं. ऐसा होने पर सांस फूलने लगती है. छाती में दर्द होता है, गहरी सांस लेने पर दर्द बढ़ने लगता है, दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं और बिना किसी कारण खांसी आने लगती है या खांसते हुए बलगम के साथ खून दिखने लगता है. इस स्थिति में बिना देर किए डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – क्या एवोकाडो खाने से कम हो सकता है गंदा कोलेस्ट्रॉल? जानिए क्या कहती है स्टडी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
3 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
6 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
6 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
8 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
10 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
12 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
13 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines