---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

बूंद-बूंद करके पेशाब आना पुरुषों में इस बीमारी का हो सकता है संकेत, नॉर्मल समझकर ना करें इग्नोर

Boond Boond Karke Peshab Aana: पुरुषों में बूंद-बूंद करके पेशाब आना किसी बड़ी समस्या का लक्षण हो सकता है जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. यहां जानिए बूंद-बूंद करके पेशाब आने के पीछे कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं.

---विज्ञापन---

Male Urine Problems: शरीर में किसी तरह की दिक्कत होती है या शरीर बीमार पड़ने लगता है तो पेशाब में संकेत नजर आने लगते हैं. पेशाब का रंग बदल जाना या पेशाब से बदबू आना आमतौर पर बीमारी का लक्षण देता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं पुरुषों में बूंद-बूंद करके पेशाब आना (Boond Boond Karke Peshab Aana) भी किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है? यूरिन इनकॉन्टिनेंस या ड्रिबलिंग शरीर के अंदर पनप रही दिक्कत का संकेत हो सकता है जिसे नॉर्मल समझने की गलती नहीं करनी चाहिए. पुरुषों में बूंद-बूंद करके पेशाब आना प्रोस्टेट से लेकर यूरिन इंफेक्शन तक की ओर इशारा कर सकता है.

यह भी पढ़ें – पैरों में सूजन से लेकर त्वचा पर खुजली तक Kidney Disease के लक्षण कैसे दिखते हैं? फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर से जानें

---विज्ञापन---

पुरुषों को बूंद-बूंद करके पेशाब क्यों आता है

प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना

पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने पर पेशाब बूंद-बूंद करके आ सकता है. प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने (Enlarged Prostate) का मतलब है इसके आकार का बढ़ जाना. यूरेथ्रा यानी मूत्रनली प्रोस्टेट के बढ़ने से दबने लगती है जिस कारण पेशाब की धार धीमी हो जाती है. इससे मूत्राशय ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता और पेशाब करते हुए धीमी धार या बूंद-बूंद पेशाब आने की दिक्कत होती है.

---विज्ञापन---

प्रोस्टेट बढ़ने के और कौन से लक्षण हैं

  • प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ जाने पर बार-बार पेशाब आता है, खासकर रात के समय
  • पेशाब की धार कम हो जाती है
  • ऐसा महसूस होता है जैसे ब्लैडर ठीक तरह से खाली नहीं हुआ है
  • प्रोस्टेट का आकार बढ़ा हुआ दिखता है और भारीपन महसूस होता है

प्रोस्टेट कैंसर

---विज्ञापन---

प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने और प्रोस्टेट से जुड़ी दिक्कतों की वजह कैंसर भी हो सकता है. प्रोस्टेट ग्रंथि के कैंसर (Prostate Cancer) का एक बड़ा लक्षण है बूंद-बूंद करके पेशाब आना.

प्रोस्टेट कैंसर के और कौन से लक्षण हैं

---विज्ञापन---
  • बार-बार पेशाब आने लगता है
  • पेशाब की धार कमजोर होना, पेशाब शुरू करने में दिक्कत होना, बूंद-बूंद पेशाब आना
  • पेशाब में खून नजर आता है
  • सीमेन में खून दिख सकता है
  • ट्यूमर के कारण दर्द होता है
  • नसों पर दबाव पड़ने से असहजता होती है
  • पेल्विक एरिया यानी कमर के नीचे और जांघों के बीच के हिस्से में लगातार दर्द रहता है
  • एडवांस स्टेज में कमजोरी, थकान, पैरों में सूजन और अचानक वजन कम होने जैसी दिक्कतें होती हैं.

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

महिलाओं की तुलना में पुरुषों में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन कम होता है. लेकिन यह असाधारण नहीं है. पुरुषों में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (Urinary Tract Infection) होने का एक लक्षण बूंद-बूंद करके पेशाब आना भी है.

---विज्ञापन---

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के और क्या लक्षण हैं

  • बार-बार पेशाब आता है और पेशाब करते हुए जलन हो सकती है
  • पेशाब रोकने में दिक्कत महसूस होती है
  • पेशाब का रंग बदल जाता है और पेशाब धुंधला दिख सकता है
  • पेशाब से बदबू आ सकती है
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है
  • बुखार आ सकता है.

डॉक्टर से कब मिलें

---विज्ञापन---

अगर पेशाब करने में दिक्कत आ रही है, बूंद-बूंद करके पेशाब आ रहा है या यहां दिए लक्षण दिखने लगे हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें – खराब बैलेंस और शरीर में झनझनाहट? कहीं आप इस जरूरी विटामिन की कमी के शिकार तो नहीं

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jul 24, 2026 02:31 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola