क्या एवोकाडो खाने से कम हो सकता है गंदा कोलेस्ट्रॉल? जानिए क्या कहती है स्टडी

Avocado For Cholesterol: गंदा कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों को बढ़ाने में भरपूर योगदान देता है. ऐसे में यहां जानिए स्टडी के अनुसार क्या खाने पर गंदा कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है.

avocado for bad cholesterol
1 / 7
avocado for bad cholesterol

Avocado For Bad Cholesterol: एवोकाडो पोषण भरपूर फल है जिसमें हेल्दी फैट्स के साथ ही जरूरी विटामिन भी होते हैं. एवोकाडो रोजाना खाए जाएं तो शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. लेकिन, क्या एवोकाडो खाने पर गंदा कोलेस्ट्रॉल भी कम हो सकता है? जर्नल ऑफ क्लिनिकल लिपिडोलॉजी में छपी एक नई स्टडी के अनुसार, रोजाना एवोकाडो खाया जाए तो इससे खून में मौजूद हार्मफुल लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कम हो सकते हैं.

विज्ञापन

रिसर्च में क्या पाया गया

रिसर्च में क्या पाया गया 2 / 7

स्टडी में बताया गया कि मोटापे से परेशान वयस्कों पर यह रिसर्च हुई थी. लोगों को 2 अलग समूहों में बांटा गया था और 6 महीने तक एक ग्रूप को रोजाना 1 एवोकाडो खाने के लिए दिया गया. वहीं, दूसरे ग्रूप में ने अपना खानपान पहले जैसा ही रखा. स्टडी खत्म होने पर रिसर्चर्स ने पाया कि जिन लोगों ने रोजाना 1 एवोकाडो खाया था उनके खून में LDL पार्टिकल्स कम देखे गए और स्मॉल डेंस LDL पार्टिकल्स में गिरावट देखी गई. ये पार्टिकल्स ही धमनियों की दीवारों में जाकर प्लाक बिल्डअप को बढ़ाते हैं.

विज्ञापन

गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करना क्यों जरूरी है

गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करना क्यों जरूरी है 3 / 7

गंदा कोलेस्ट्रॉल लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन LDL कहलाता है. गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम ना किया जाए तो यह रक्त धमनियो में जमने लगता है और रक्त प्रवाह को बाधित करता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है.

सेहत से भरपूर हैं एवोकाडो

सेहत से भरपूर हैं एवोकाडो 4 / 7

एवोकाडो गंदे कोलेस्ट्रॉल को तो कम करते ही हैं, इन्हें खाने पर शरीर को मोनोसैचुरेटेड फैट्स भी मिलते हैं जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल  लेवल्स को बढ़ाते हैं. इनमें विटामिन ई, फोलेट और डाइट्री फाइबर के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं.

विज्ञापन

एवोकाडो खाने पर दिल की सेहत सुधरती है

एवोकाडो खाने पर दिल की सेहत सुधरती है 5 / 7

एवोकाडो में पौटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को रेग्यूलेट करने में मदद करता है. इससे हार्ट हेल्थ यानी दिल की सेहत भी अच्छी रहती है.

क्या रोज एवोकाडो खाना चाहिए

क्या रोज एवोकाडो खाना चाहिए 6 / 7

वयस्क अपनी डाइट में रोजाना 1 एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं. एवोकाडो को सैंडविच, स्मूदी, रैप्स या टोस्ट के साथ खाया जा सकता है. वेट मैनेज करने में भी एवोकाडो मददगार हो सकते हैं.

विज्ञापन

हेल्दी डाइट है जरूरी

हेल्दी डाइट है जरूरी 7 / 7

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए एवोकाडो को डाइट में शामिल करने के अलावा पूरी डाइट का हेल्दी होना जरूरी है. खानपान में पूर्ण अनाज, सब्जियों, फलों, दालों, सूखे मेवों और बीजों को भी शामिल करें. यह भी पढ़ें - खराब बैलेंस और शरीर में झनझनाहट? कहीं आप इस जरूरी विटामिन की कमी के शिकार तो नहीं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन