50 से 60 की उम्र में मां बनना कितना सेफ, क्या-क्या बरतें सावधानियां? जानें एक्सपर्ट की राय

Pregnancy After Fifty Age: 50 की उम्र के बाद एक महिला के लिए मां बनना कितना सही है और अगर कोई महिला किसी कारण से लेट प्रेगनेंसी प्लान कर रही है, तो उसे क्या-क्या सावधानियां बरतनी पड़ सकती है और क्या नुकसान उठाने पड़ सकते हैं, आइए जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय। 

Sidhu Mosewala with mother
विज्ञापन

ऐसे में पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसे वाला की मां की प्रेग्नेंट की खबर ने सभी के बीच एक सवाल खड़ा कर दिया है कि 56 से 60 साल की उम्र में एक महिला के लिए मां बनना सही या नहीं? बता दें कि साल 2022 में पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसे वाला का निधन हो गया था और वो अपने घर के आखिरी चिराग थे, लेकिन अब खबर आई है कि उनकी मां दूसरी बार गर्भवती बनने वाली हैं।

विज्ञापन

एक लंबे टाइम के बाद सिद्धू के परिवार में उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए कई सवाल ऐसे हैं, जो सोचने पर मजबूर करते हैं कि क्या एक महिला 50 या उससे ज्यादा की उम्र में मां बन सकती है?

कहते हैं न हर समस्या का समाधान होता है और आज के समय में मेडिकल ने इतनी तरक्की कर ली है कि 50 की उम्र में कोई महिला मां बनना चाह रही है तो एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह और आईवीएफ ट्रीटमेंट की मदद से यह सबकुछ आसान हो गया है। आईवीएफ ट्रीटमेंट के बारे में आपको जानकारी देने से पहले सबसे पहले बात कर लेते हैं। अगर 50 की उम्र के बाद मां बनने के बारे में सोच रहें हैं, तो इसमें किस तरह की सावधानियां और क्या नुकसान हो सकते हैं इन्हीं सारे सवालों पर News24  से बातचीत में डॉ. बिनल शाह एमडी (प्रसूति एवं स्त्री रोग) ने बात करते हुए कई अहम जानकारियां साझा की हैं।

विज्ञापन

आईवीएफ क्या है?

आईवीएफ (In vitro fertilization) का मतलब है जब शरीर अंडों को फर्टिलाइज नहीं कर पाता है, तो उन्हें लेबोरेटरी में ले जाकर फर्टिलाइज किया जाता है और इसी को आईवीएफ कहतेे हैं।जब अंडे एक बार फर्टिलाइज हो जाते हैं, तो भ्रूण(Fetus) को मां के यूट्रस में ट्रांसफर कर दिया जाता है। आईवीएफ प्रोसेस में स्पर्म और अंडे को मिक्स करते हैं। यह आमतौर पर तब तक किया जाता है जब तक कि अच्छे से फर्टिलाइज नहीं हो जाता।

क्या-क्या होते हैं नुकसान

50 के बाद मां बनना एक तरह से महिलाओं की सेहत बुरा असर डालता है। क्योंकि 50 की उम्र में प्रेगनेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर और गर्भपात की संभावना बढ़ती है।

विज्ञापन

नवजात के लिए खतरा

50 से 60 की उम्र के बाद मां बनने पर नवजात बच्चों को भी खतरे का सामना करना पड़ता है। कई बार ज्यादा उम्र में प्रेगनेंसी के दौरान समय से पहले शिशु पैदा हो सकता है।

तनाव में रहना 

ज्यादा उम्र में मां बनने से तनाव जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में 50 की उम्र के बाद मां बनने से तनाव की कंडीशन हो सकती है, लेकिन अगर आप 50 से 60 की उम्र के बाद मां बनने का प्लान कर रही हैं, तो अपने शरीर का फुल चेकअप कराना चाहिए। इसके अलावा अपने खानपान का भी ध्यान रखें।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ