वैज्ञानिकों की यह बात मानी तो नहीं होंगे जल्दी बूढ़े, हमेशा दिखेंगे युवा, बहुत आसान तरीका

रिसर्चर्स ने कहा है कि अगर आप हरे भरे स्थानों पर रहते हैं तो जितनी आपकी उम्र है उससे ढ़ाई साल तक कम दिखाई देगी। यानी आप अपनी उम्र से ढ़ाई साल कम के लगेंगे।

Science News

प्रतीकात्मक तस्वीर (ANI)

क्या आप भी बढ़ती उम्र से परेशान हैं। हर कोई जवान दिखना चाहता है लेकिन कितना ही छुपाएं शरीर तो बता ही देता है कि आदमी बूढ़ा हो रहा है। बढ़ती उम्र को बहुत लंबे समय तक छुपाया नहीं जा सकता। शरीर अपने तरीके से इसे जाहिर कर ही देता है। युवा और तरोताजा दिखने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे भी अपनाते हैं। कोई एक्सरसाइज करता है तो कोई अपने खानपान में बदलाव करता है। हो भी क्यों नहीं, खूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है।

विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने एक ऐसे तरीके के बारे में बताया है जो आपकी बढ़ती उम्र को कम करने में मदद करेगा, मतलब आपकी उम्र कम दिखाई देगी और आप धीरे-धीरे बूढ़े होंगे। वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए इस तरीके से किसी की भी जैविक आयु ढ़ाई साल तक कम हो सकती है। रिसर्चर्स ने बताया है कि हरे भरे स्थान पर रहने के बहुत ज्यादा फायदे हैं।

विज्ञापन

ढ़ाई साल कम दिखेगी उम्र

विज्ञापन

यह बात साइंस ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट जर्नल में प्रकाशित निष्कर्षों से पता चली है। इसमें कहा गया है कि अगर आप हरे भरे स्थानों पर रहते हैं तो जितनी आपकी उम्र है उससे ढ़ाई साल तक कम दिखाई देगी। यानी आप अपनी उम्र से ढ़ाई साल कम के लगेंगे। ऐसी जगहों पर रहने की वजह से शरीर पर बहुत असर पड़ता है और टेंशन भी कम होती है।

8 हजार लोगों पर हुई रिसर्च

विज्ञापन

अमेरिका के करीब 8 हजार लोगों के डेटा की जांच में पाया गया कि जो लोग पार्कों, बगीचों, पेड़ों और अन्य हरियाली के बीच में रहते हैं वे ज्यादा लंबे टेलोमेर होते हैं। टेलोमेर किसी शख्स के 46 गुणसूत्रों के सिरों पर स्थित दोहराव वाले डीएनए अनुक्रम होते हैं। जब कोशिकाएं विभाजित होती हैं तब टेलोमेर डीएनए को किसी भी तरह का नुकसान होने से बचाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ