नई दिल्ली: फल हेल्दी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। फलों का सवेन करने की सलाह हर एक्सपर्ट्स देते हैं। एक्सपर्ट्स ड्राई फ्रूट्स खाने की भी सलाह देते हैं। कई लोगों में ये कंफ्यूजन होती है कि ताजे अंगूर या फिर अंगूर से बने किशमिश में से ज्यादा फायदेमंद क्या होता है। अगर आप भी कंफ्यूज है तो हम इस कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश करेंगे।

अभी पढ़ें – अगर करते हैं भांग का सेवन तो हो जाएं सावधान, नए शोध में डरावना खुलासा

विज्ञापन

अंगूर और किशमिश में से कौन अधिक बेहतर है। इसके बारे में जानने के लिए हमने डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बात की। डायटीशियन ने कहा कि अंगूर की तुलना में किशमिश में अधिक कैलोरी पाई जाती है। दरअसल, किशमिश को सूखाकर तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया में इसमें मौजूद शुगर और एंटीऑक्सीडेंट्स कैलोरी में बदल जाते हैं। ऐसे में लगभग 50 ग्राम किशमिश में 250 कैलोरी पाई जाती है। वहीं, अंगूर में सिर्फ 30 कैलोरी होती है।

किशमिश के फायदे

किशमिश फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके अलावा इसमें आयरन और पोटैशियम की अच्छा मात्रा होती है, जो आपके गट हेल्थ को हेल्दी बनाए रखता है। एक्सपर्ट का कहना है कि दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। हालांकि, अगर आप कम कैलोरी का सेवन करना चाहते हैं तो किशमिश की तुलना में अंगूर आपके लिए अधिक हेल्दी हो सकता है।

विज्ञापन

अंगूर के फायदे

विज्ञापन

अंगूर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। यह दोनों ही पोषक तत्व आपके स्किन सेल्स को जवां रखने में मददगार होते हैं। वहीं, किशमिश खाने से से कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। रोजाना अंगूर का सेवन करने से आप डार्क स्पॉट्स से बच सकते हैं। ये स्कीन के लिए भी फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ