Brain Boost Foods: दिमाग तेज करना है तो खाएं ये 5 चीजें, याददाश्त होती है मजबूत, जानें गजब फायदे
Edited By Bhoopendra Rai

Brain Boost Foods
Edited By Bhoopendra Rai

Brain Boost Foods
Brain Boost Foods: अगर आपकी मेमोरी भी कम है तो ये खबर आपके काम की है। हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य और शरीर के अंगों पर पड़ता है। दिमाग हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। यह हमारे पूरे शरीर को नियंत्रित करता है और हमेशा एक्टिव रहता है। दिमाग का कमजोर होना आपको दूसरों के पीछे कर सकता है। इसलिए मेमोरी पॉवर को बढ़ाने के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है।
आइए जानते है 5 ऐसे फूड्स के बारे में, जिनका सेवन कर हम अपनी मेमोरी पावर को बढ़ा सकते हैं।
एक रिसर्च के अनुसार दिन-भर में कम से कम 8 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने से मस्तिष्क की कोशिकाओं के साथ-साथ एकाग्रता और याददाश्त प्रभावित होती है। इसलिए हमें हमेशा पानी पीने का ख्याल रखना चाहिए, जिससे कि मेमोरी पावर बढ़ाने में फायदा मिल सके।
दूध में विटामिन बी 6, बी 12,मैग्निशियम, कैल्शियम, और पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है, जो कि मेमोरी पावर बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं। दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व याददाश्त बढ़ाने में भी कारगर हैं।
मेमोरी बढ़ाने के लिए हफ्ते कम से कम एक बार मछली का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, फिश ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बच्चों के दिमाग और आंखों के विकास में फायदा होता है।
कॉफी में कैफीन पाई जाती है और शरीर में कैफीन की जरूरत होती है। इससे हमारी एकाग्रता बढ़ती है। एक सीमित मात्रा में कैफीन मेमोरी के लिए लाभदायक होता है।
आपने कभी ना कभी किसी ना किसी से ये तो सुना ही होगा कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है, ऐसा इसलिए होता क्योंकि बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाती है। विटामिन ई के लिए आप अखरोट भी खा सकते हैं। रोज इसका सेवन करने से मेमोरी पावर काफी बढ़ जाती है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.