हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुरानी खांसी से छुटकारा दिला सकता है अनार की कली का नुस्खा, आचार्य बालकृष्ण ने बताया उपाय

Purani Khansi Ke Gharelu Upay: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण बता रहे हैं कि खांसी से कैसे छुटकारा मिल सकता है. अगर कई दिनों से खांसी की दिक्कत जस की तस बनी हुई है लेकिन ठीक नहीं हो रही है तो यहां बताए तरीके से पुरानी खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है.

विज्ञापन
Cough Home Remedies: गले में खराश और खांसी के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं? AI Generated Image

Cough Ayurvedic Upay: सर्दी, खांसी और जुकाम को मौसमी दिक्कतें कहा जाता है क्योंकि मौसम बदलने पर ये परेशानियां सबसे पहले अपनी चपेट में लेती हैं. ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका सर्दी-जुकाम तो ठीक हो जाता है लेकिन कई-कई दिनों तक खांसी नहीं जाती है. इससे गले की इरिटेशन भी बढ़ती है खांसते-खांसते बुरा हाल हो जाता है सो अलग. ऐसे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Bakrishna) का नुस्खा काम आ सकता है. आचार्य बता रहे हैं कि किस तरह अनार की कली के सेवन से पुरानी से पुरानी खांसी (Purani Khansi) भी दूर हो सकती है. आप भी आजमाकर देख सकते हैं यह नुस्खा.

यह भी पढ़ें – बीपी बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है? WHO से जानिए हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण और क्या खाने पर BP रहेगा नॉर्मल

पुरानी खांसी के लिए अनार की कलियों की चाय

अगर आप लंबे समय तक परेशान हैं तो आचार्य बालकृष्ण के बताए इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि इस नुस्खे के लिए आपको सूखी या ताजी अनार की कलियों (Anar Ki Kali) को लेना है. इन कलियों के साथ ही थोड़े से सूखे तुलसी के पत्ते या फिर अनार के पत्ते और कुछ काली मिर्च के दाने, 1-2 भी चल जाएंगे, ले लीजिए. इन सभी चीजों को एक कप पानी में डालकर पका लीजिए. जब यह पानी अच्छे से पक जाए तो इसे छानकर चाय की तरह पी लीजिए.

विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इस चाय को पीने पर आप देखेंगे कि आपकी खांसी चाहे कितनी ही पुरानी हो दूर हो जाएगी. यह अनार की कली वाली चाय राहत देती है. आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि यह नुस्खा खांसी पर रामबाण साबित होता है.

सूखी कलियों का पानी

विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने सूखी खांसी के लिए अनार की कलियों का एक और इस्तेमाल बताया है. इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस अनार की सूखी कलियों को लेकर पानी में डालना है और पका लेना है. इसके अलावा पानी में और कुछ नहीं डालना है. इन कलियों से ही आप अनार की चाय तैयार कर लेंगे. इस अनार की चाय को छानकर चुस्कियां लेते हुए पिएं. आपको राहत महसूस होगी. यह चाय पीने पर बेहद स्वादिष्ट भी लगती है और बेहद गुणकारी भी है. इससे सूखी खांसी तो दूर होती ही है बल्कि यह पेट के लिए भी लाभकारी होती है. यह सर्दी, जुकाम, कफ और खांसी को भी दूर करती है.

अनार की कलियों के फायदे

विज्ञापन
  • आयुर्वेद में अनार की कली का अत्यधिक महत्व है. इसे गोलनार या अनार का फूल भी कहा जाता है. यह अनार की कली बेहद गुणकारी मानी जाती है.
  • अनार की कली कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर कर सकती है, जैसे खांसी की दिक्कत या मसूड़े में होने वाली दिक्कत.
  • अनार की कली पाचन के लिए बेहद अच्छी होती है. इससे पेट की दिक्कतें दूर रहती हैं और पेट को सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं.
  • अनार की कली के सेवन से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जिससे स्किन की सेहत भी अच्छी रहती है.

यह भी पढ़ें – सालों तक चुपचाप बढ़ता है सिरोसिस, सामने आने तक डैमेज हो चुका होता है लिवर, डॉक्टर ने बताया समय रहते कैसे पहचानें लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - Acharya Balkrishna

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola