बीपी बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है? WHO से जानिए हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण और क्या खाने पर BP रहेगा नॉर्मल

High BP Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग दोचार होते हैं. ऐसे में यहां जानिए हाई ब्लड प्रेशर में शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और किस तरह बीपी बढ़ने से रोका जा सकता है.

High Blood Pressure

High Blood Pressure: बीपी बढ़ने पर क्या दिक्कत होती है? Image Credits- AI

High BP Lakshan: लोग अक्सर ही हाई ब्लड प्रेशर को गंभीर नहीं लेते हैं, लेकिन दुनियाभर में समय से पहले मृत्यु होने का एक कारण हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत भी है. व्यक्ति का ब्लड प्रेशर अगर 180/120 या उससे ज्यादा होता है तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं. हाइपरटेंशन (Hypertension) यानी हाई बीपी एक सामान्य समस्या है जिसका समय रहते इलाज ना किया जाए तो यह गंभीर हो जाती है. जब रक्त धमनियों में रक्त प्रवाह का प्रेशर बढ़ जाता है तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है. कई बार हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लक्षण महसूस नहीं होते हैं या नजर नहीं आते हैं जिस चलते जांच करने पर ही हाई बीपी का पता चलता है. ऐसे में हाई बीपी के लक्षण (High Blood Pressure Symptoms) क्या होते हैं, यह किन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है और इससे बचे रहने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानिए यहां.

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण हैं

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर के ये लक्षण नजर आ सकते हैं –

  • सिर में दर्द होने लगता है
  • सीने में दर्द होता है
  • चक्कर आता है
  • सांस लेने में दिक्कत होती है
  • जी मिचलाने लगता है
  • उल्टी आ सकती है
  • धुंधला नजर आ सकता है या देखने में दिक्कत आती है
  • एंजाइटी होती है
  • कंफ्यूजन होने लगती है
  • कान में झन्न सी आवाज आने लगती है
  • नाक से खून निकलने लगता है
  • दिल की धड़कने एब्नॉर्मल हो जाती हैं

अगर आपको इनमें से कोई दिक्कत या 2-3 दिक्कतें महसूस होने लगती हैं तो यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

किन लोगों को है ज्यादा खतरा

जिन लोगों की उम्र ज्यादा है, परिवार में अगर किसी को ब्लड प्रेशर की दिक्कत रही है, खानपान में नमक ज्यादा लिया जाता है, मोटापे की दिक्कत है, व्यक्ति फिजिकली एक्टिव नहीं है या फिर एल्कोहल का जरूरत से ज्यादा सेवन करता है तो हाई बीपी होने की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन

कैसे दूर होती है हाई बीपी की दिक्कत

हाई बीपी की दिक्कत अगर लंबे समय तक बनी रहे तो इससे कार्डियोवेस्कुलर डिजीज यानी दिल की बीमारियों (Heart Disease), डायबिटीज और किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में समय रहते बीपी को नॉर्मल करना जरूरी है. हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य करने के लिए खानपान में बदलाव किया जा सकता है. हेल्दी और कम नमक वाली डाइट लेने पर, वजन घटाने पर, फिजिकली एक्टिव होने पर और तंबाकू का सेवन कम करने पर हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत कम हो सकती है.

विज्ञापन

हाई बीपी से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं

क्या करना चाहिए – हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत से बचने के लिए फलों और सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. अपने लाइफस्टाइल को एक्टिव करने पर फायदा मिलता है, खासकर कोशिश करनी चाहिए कि कम बैठा जाए और ज्यादा वॉक वगैरह की जाए. हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की वॉक करनी जरूरी है. इसके अलावा हफ्ते में 2 बार स्ट्रेंथ बिल्डिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए. मोटापा कम करने की कोशिश करनी चाहिए, डॉक्टर की कही दवा (High BP Medicine) लेनी चाहिए और समय-समय पर बीपी चेक करते रहना चाहिए. स्ट्रेस मैनेजमेंट भी हाई बीपी कम करने के लिए जरूरी है.

विज्ञापन

क्या नहीं करना चाहिए – हाई बीपी से बचने के लिए बहुत ज्यादा नमक वाला खाना नहीं खाना चाहिए, सैचुरेटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, बहुत ज्यादा स्मोक नहीं करना चाहिए, तंबाकू का सेवन कम करना चाहिए और एल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ