मल बाहर नहीं निकल रहा है तो क्या करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया रात के समय गुड़ में मिलाकर खा लें ये चीज, पेट साफ हो जाएगा

Constipation Home Remedies: अगर आप भी लंबे समय से कब्ज से परेशान हैं और ऐसा महसूस होता है जैसे आंतों में मल अटका हुआ है तो डॉ. सलीम जैदी का बताया नुस्खा आपके बेहद काम आएगा. यहां जानिए आयुर्वेदिक डॉक्टर कब्ज से राहत के लिए क्या उपाय बता रहे हैं.

Purani Kabj Ke gharelu upay

पुरानी कब्ज के लिए सबसे अच्छा इलाज क्या है?

Kabj Ke Gharelu Upay: कब्ज होन पर मल बाहर नहीं निकलता है और देर तक जोर लगाने के बाद भी मलत्याग करने में दिक्कत होने लगती है. ज्यादा देर तक टॉयलेट में बैठे रहने के बाद भी पेट साफ ना हो तो व्यक्ति को दिनभर असहज महसूस होता है. वहीं, पुरानी कब्ज (Purani Kabj) गंभीर समस्याओं की वजह बन सकती है. ऐसे में समय रहते कब्ज से छुटकारा पाना जरूरी होता है. अगर आप दवाएं खा-खाकर तंग आ गए हैं और कब्ज से राहत नहीं मिल रही है तो आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी की सलाह आपके बेहद काम आएगी. डॉ. सलीम जैदी गुड़ का एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं जिसे रोजाना रात में आजमा लिया जाए तो पुरानी से पुरानी कब्ज (Constipation) जड़ से खत्म हो सकती है. इस नुस्खे को आयुर्वेदिक डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. आप भी बिना देरी किए जान लीजिए कब्ज दूर करने का यह रामबाण इलाज.

विज्ञापन

पुरानी कब्ज के लिए सबसे अच्छा इलाज क्या है

कब्ज पुरानी हो जाए और दिक्कत कम होने का नाम ना ले तो इस घरेलू नुस्खे को आजमाया जा सकता है. इस नुस्खे के लिए आपको अजवाइन और गुड़ (Gud) की जरूरत होगी. एक छोटा चम्मच अजवाइन (Ajwain) और 2 छोटे चम्मच गुड़ के ले लीजिए. आपको गुड़ पिसा हुआ लेना है या आप 2 चम्मच के बराबर साबुत गुड़ का टुकड़ा ले सकते हैं. आपको रोजाना रात के समय अजवाइन और गुड़ को मिलाकर चबा-चबाकर खाना है. इसके ऊपर से गुनगुना पानी पी लीजिए.

विज्ञापन

अगर आप चाहते हैं कि आपको और ज्यादा फायदा मिले तो अजवाइन को पैन में डालकर ड्राई रोस्ट कर लीजिए. जब अजवाइन हल्का सा भुन जाए और इसमें से खुशबू आने लगे तो इसमें गुड़ डाल दीजिए. जब गुड़ पिघलने लगे तो इस मिश्रण को मिक्स करके रात को सोने से पहले खा लें और ऊपर से गुनगुना पानी पी लें.

विज्ञापन

क्यों फायदेमंद है यह नुस्खा – डॉ. सलीम जैदी (Dr. Saleem Zaidi) बताते हैं कि अजवाइन में थाइमोल होता है जोकि एक तरह का नेचुरल पेन किलर है और डाइजेस्टिव सिस्टम को फायदे देता है. इससे पाचन बेहतर होता है और कब्ज से राहत मिलती है. वहीं, गुड़ नेचुरल शुगर है जो पानी को खींचता है और इससे मल सॉफ्ट बनता है और आसानी से पास होने लगता है. ये इंग्रीडिएंट्स कब्ज की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करते हैं और इनका रेग्यूलर इस्तेमाल लॉन्ग टर्म फायदे देता है. इससे पुरानी कब्ज से भी छुटकारा मिल जाता है.

कब्ज में क्या खाना चाहिए

विज्ञापन

सलीम जैदी का कहना है कि कब्ज से लड़ने के लिए खानपान को ठीक करना जरूरी होता है. कब्ज दूर हो इसके लिए हाई फाइबर फू्ड्स को डाइट में शामिल करें. हाई फाइबर फूड्स पेट साफ करने में आपकी मदद करते हैं. हाई फाइबर फूड्स हैं पूर्ण अनाज, बींस, फल और सब्जियां. ये सभी चीजें डाइजेस्टिव सिस्टम को स्मूद और एफिशिएंट बनाने में हेल्प करती हैं. इनसे पेट खुलकर साफ होता है.

कब्ज में क्या नहीं खाना चाहिए

विज्ञापन

कब्ज से परेशान हैं तो आपको प्रोसेस्ड फूड्स जैसे मैदा, बेकरी आइटम्स, बर्गर, फ्राइज और बहुत ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे चीज या क्रीम का सेवन नहीं करना चाहिए. कब्ज में हाई फैट वाले फूड्स और तली-भुनी चीजें भी नहीं खानी चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ