किडनी फेल होने पर आंखें कैसी दिखती हैं? आंखों पर नजर आते हैं Kidney Damage के ये 5 संकेत

Kidney Damage Symptoms: किडनी खराब होने लगती है तो शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है. इससे टॉक्सिंस फिल्टर नहीं हो पाते और शरीर में फैलने लगते हैं. ऐसे में किडनी से जुड़ी दिक्कतों को शुरुआती स्टेज में पहचानने के लिए आंखें देखी जा सकती हैं. आंखों पर भी किडनी की बीमारियों के शुरुआती लक्षण नजर आते हैं.

Kidney Damage Symptoms On Eyes

किडनी की समस्या होने पर आपकी आंखें कैसी दिखती हैं?

Kidney Disease Eyes: आंखों में अलग-अलग कारणों से दिक्कतें हो सकती हैं. आंखें पूरे शरीर का हाल बताती हैं. ऐसे में किडनी की दिक्कतें होने लगें तो उसके लक्षण भी आंखों में नजर आ सकते हैं. किडनी शरीर का फिल्टर होती है जो शरीर की गंदगी को साफ करती है और पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है. ऐसे में किडनी अगर कभी खराब (Kidney Damage) हो जाए तो उसे किडनी फेल होना कहते हैं. किडनी फेल (Kidney Failure) होने पर शरीर में गंदे टॉक्सिंस फैल जाते हैं और व्यक्ति को बीमार बनाने लगते हैं. ऐसे में किडनी फेल होने के लक्षण पेशाब के जरिए, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द से, त्वचा से और आंखों में होने वाले बदलावों से पहचाने जा सकते हैं. यहां जानिए किडनी डैमेज होने के लक्षण आंखों पर कैसे नजर आते हैं.

विज्ञापन

आंखों पर किडनी डैमेज के संकेत | Kidney Damage Signs On Eyes

लाल और सूखी आंखें

विज्ञापन

किडनी की दिक्कतों में आंखें लाल, सूखी और सूजी हुई नजर आ सकती हैं. ऐसा कैल्शियम और फॉस्फेट जमने से होता है. इससे आंखों में इरिटेशन या रेडनेस हो सकती है. आंखों में ऐसा भी महसूस हो सकता है जैसे कुछ चुभ रहा हो.

आखें फूली हुई दिखती हैं

विज्ञापन

किडनी प्रोटीन को फिल्टर नहीं कर पाती तो इससे पेशाब में प्रोटीन की लीकेज होने लगती है. यह प्रोटीन वाला फ्लुइड शरीर के अलग-अलग हिस्से में भी फैल सकता है. इस चलते आंखें फूली हुई नजर आ सकती है.

देखने में दिक्कत

विज्ञापन

अगर आपको अचानक ही देखने में दिक्कत होने लगी है तो यह किडनी की दिक्कतों का लक्षण (Kidney Damage Ke Lakshan) हो सकता है. किडनी डैमेज, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत में दृष्टि धुंधली हो जाती है.

आंखों में खुजली होना

विज्ञापन

किडनी की दिक्कतें शरीर में खनिजों के बैलेंस को बिगाड़ देती हैं. खासतौर से खून में कैल्शियम और फॉस्फेट का बैलेंस बिगड़ जाता है और ये खनिज आंखों में जमने लगते हैं. इससे होने वाली इरिटेशन से आंखों में खुजली हो सकती है और बार-बार आंखें रगड़ने की इच्छा महसूस होती है.

रेटिनल या नर्व डैमेज

विज्ञापन

किडनी की बीमारी या किडनी फेलियल में ग्लूकोमा हो सकता है. इससे फ्लुइड इंबैलेंस से आंखों में प्रेशर महसूस होता है. कैटेरेक्ट की दिक्कत हो सकती है जिससे आंखों में धुंधलापन आता है और रेटिनल एबनॉर्मेलिटीज हो सकती हैं जिससे आंखों के सामने कुछ घूमता हुआ सा महसूस होता है, काले धब्बे दिखते हैं या आंखें चौंधियाने लगती हैं.

ये लक्षण भी बताते हैं कि आपको किडनी की बीमारी है

विज्ञापन
  • किडनी की बीमारी होने पर या किडनी डैमेज होने पर शरीर में हर समय एनर्जी की कमी महसूस होती है.
  • खून और पेशाब में टॉक्सिंस बढ़ जाने के कारण सोने में दिक्कत होती है. किडनी डिजीज में व्यक्ति को बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है.
  • स्किन ड्राई हो जाती है और स्किन पर खुजली होने लगती है.
  • बार-बार पेशाब आना और खासतौर से रात के समय पेशाब आने लगता है.
  • किडनी डैमेज हो तो पेशाब में खून का रिसाव हो सकता है जिसके कारण पेशाब में खून नजर आ सकता है.
  • पेशाब में प्रोटीन की लीकेज से पेशाब में झाग नजर आ सकता है.
  • पैरों पर सूजन नजर आती है. ऐसा सोडियम जमने से होता है.
  • किडनी सही तरह से काम नहीं करती तो इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो सकता है. इससे मसल्स में क्रैंप्स होने लगते हैं यानी मसल्स में दर्द रहने लगता है.
  • किडनी खराब होने लगती है तो व्यक्ति को भूख नहीं लगती है.

यह भी पढ़ें – हार्ट की ब्लॉकेज को कैसे साफ करें? यहां जानिए दिल की अवरुद्ध नसों को खोलने के लिए क्या खाना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ