उंगलियों में खुजली का क्या कारण है और उंगलियों में खुजली का इलाज क्या है? जानिए कैसे दूर होगी यह दिक्कत

Ungli Me Khujli Ho To Kya Kare: अगर आपको भी सर्दी के मौसम में उंगलियों और उंगलियों के बीच वाले हिस्से में खुजली होती है तो यहां जानिए इस दिक्कत का क्या इलाज है. घर की ही चीजों से इस खुजली से राहत पाई जा सकती है.

Ungli Me Khujli

बीच की उंगली में खुजली क्यों होती है, जानिए यहां.

Ungli Ke Bich Me Khujli Ke Upay: सर्दियों के मौसम में अक्सर ही लोगों को उंगलियों में खुजली महसूस होने लगती है. यह खुजली उंगली के ऊपर या फिर उंगलियों के बीच के हिस्से में हो सकती है. वहीं, बहुत से लोगों की हथेली भी खुजलाती है. ऐसे में यह खुजली आम भी हो सकती है और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का लक्षण भी. यहां जानिए उंगलियों में खुजली (Itchy Fingers) होने के क्या-क्या कारण होते हैं और इस दिक्कत से किस तरह छुटकारा पाया जा सकता है. घर की ही चीजें राहत दिलाने में असरदार साबित हो सकती हैं.

विज्ञापन

उंगलियों में खुजली क्यों होती है

ड्राइनेस से कारण – कई बार उंगली में खुजली होने की वजह ड्राइनेस या रूखापन होता है. त्वचा में हाइड्रेशन की कमी होने पर ऐसा होता है.

विज्ञापन

कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस – स्किन अगर किसी इरिटेंट के संपर्क में आ जाए तो इससे कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस हो सकता है. यह मेटल्स, फ्रेग्रेंस, प्रीजर्वेटिव्स या पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में मौजूद कुछ इंग्रीडिएंट्स के कारण हो सकता है. इसमें खुजली होती है, उंगलियां लाल या पीली दिखती हैं और सूजन नजर आती है.

एक्जेमा – एक्जेमा ऐसी कंडीशन है जिसके कारण उंगलियों में खुजली होने लगती है. इसमें दाने भी नजर आ सकते हैं, स्किन की पड़ी निकलती है और स्किन कटी हुई नजर आती है.

विज्ञापन

सोराइसिस – स्किन की ड्राइनेस की वजह सोराइसिस भी हो सकता है. यह एक क्रोनिक ओटोइम्यून कंडीशन है जिसमें स्किन पर बिल्डअप जमने लगता है और खुजली होती है.
डायबिटीज – डायबेटिक पेरिफेरल न्यूरोपैथी में उंगलियों में खुजली होने लगती है. यह टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज (Diabetes) में होता है. हाथ लगाते ही उंगलियों में सेंसिटिविटी होती है, स्किन सुन्न हो जाती है और उंगलियों में दर्द रहने लगता है.
स्केबीज – यह एक संक्रमण वाली बीमारी है जो तेजी से फैलती है. इसमें छोटे कीड़े स्किन पर अपने अंडे छोड़ जाते हैं. यह ज्यादातर उंगलियों के बीच में होता है. इसमें उंगली पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं जो दर्द करते हैं. ज्यादातर रात में और नहाने के बाद उंगलियों में खुजली होती है.

विज्ञापन

कैसे दूर होगी उंगलियों की खुजली

अगर किसी कंडीशन के कारण उंगलियों में खुजली महसूस हो रही है तो इलाज भी उस कंडीशन के अनुसार किया जाएगा. कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस में स्टेरॉइड्स और दवाएं खाने पर दिक्कत दूर होती है, एक्जेमा में उंगलियों को ठंडे पानी में डुबाए रखने पर खुजली कम होती है. इसके अलावा एक्जेमा में दवा लगाई जा सकती है और माइल्ड साबुन से हाथ धोए जा सकते हैं.

विज्ञापन

सोराइसिस हो तो डॉक्टर की बताई क्रीम और दवाएं असर दिखाती हैं. डायबिटीज के कारण उंगलियों में खुजली होती है तो डॉक्टर इसका इलाज (Ungli Me Khujli Ka Ilaj) बताते हैं. रेग्यूलर एक्सरसाइज, ब्लड प्रेशर मैनेज करके और क्रीम लगाकर खुजली कम होती है. स्केबीज हो तो क्रीम या ऑइनमेंट से आराम मिलता है.

ड्राइनेस के कारण खुजली हो तो क्या करें

विज्ञापन
  • जिन लोगों की उंगलियों या उंगलियों के बीच में ड्राइनेस हो और इस वजह से उंगली में खुजली हो तो माइल्ड और बिना खुशबू वाले साबुन से हाथ धोएं.
  • हाथों की बर्फ से सिंकाई करें या फिर बर्फ वाले पानी में हाथ डुबोकर रखें.
  • किसी इरिटेंट के संपर्क में आना हो तो ग्लव्स पहनें, जैसे सेंटेड साबुन, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स या फिर हैंड सेनेटाइजर वगैरह.
  • जब शुष्क हवा चले या मौसम ठंडा हो तो ग्लव्स पहने रखें.
  • हाथ धोने के बाद हाथों को अच्छे से पोछें और फिर लोशन लगाएं.

यह भी पढ़ें – हार्ट की ब्लॉकेज को कैसे साफ करें? यहां जानिए दिल की अवरुद्ध नसों को खोलने के लिए क्या खाना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ