हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सुबह उठने के बाद नहीं होती पॉटी? पेट दर्द से हैं परेशान तो करें ये असरदार योगासन

Potty Hone Ki Wajah: सुबह के वक्त पेट खाली होना बहुत जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरे दिन परेशानी होती है और आगे चलकर यह बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है. इसलिए आपको अपनी जिंदगी में ये योगासन शामिल करने की जरूरत है, जो आपको कब्ज होने से बचाएंगे.

विज्ञापन
कब्ज क्यों होता है? Image Credit- News24

Yoga For Constipation: सुबह उठते ही पेट खाली होना ही रहता है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से ऐसा हर रोज हो नहीं पाता. कई बार पेट पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता या कई बार कब्ज रहने की समस्या पैदा हो जाती है. इस दौरान दिनभर पेट भारी रहता, गैस बनती या पेट में दर्द जैसी परेशानियां पैदा हो जाती हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो दवाइयों का सहारा ना लें, क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट स्मृति का कहना है कि रोजाना योग करना मददगार साबित हो सकते हैं. कुछ खास योगासन रोजाना करने से डाइजेशन बेहतर होता है और सुबह पेट साफ होने में मदद मिलती है. ये योगासन कौन से हैं और इसे करने से क्या फायदे मिल सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- गले में दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं? यहां जानिए किन घरेलू नुस्खों से दूर होगी Sore Throat की दिक्कत

कब्ज क्यों होता है?

कब्ज होने की वजह सबकी अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन कुछ कारण ऐसे हैं जिनकी वजह से ज्यादातर ये समस्या देखी जाती है.

विज्ञापन
  • फाइबर की कमी होना
  • पानी कम पीना
  • देर रात खाने की आदत
  • स्ट्रेस लेना
  • शारीरिक गतिविधि की कमी करना

पेट साफ करने के लिए असरदार योगासन

पवनमुक्तासन

यह आसन गैस और कब्ज से राहत दिलाने का काम करता है. रोजाना इसे करने से आपको काफी फायदा हो सकता है, बस पवनमुक्तासन को करने का सही तरीका पता होना चाहिए.

कैसे करें?

  • सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं.
  • फिर एक-एक करके घुटनों को छाती की ओर लाएं.
  • हाथों से पकड़कर हल्का दबाव बनाएं.
  • 30 सेकंड तक करें और वापस आ जाएं.

भुजंगासन

यह आसन पेट की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और डाइजेशन सुधारता है. यह आसन कब्ज और पेट दर्द दोनों में राहत देता है. आप रोजाना इस आसन को अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे करें?

  • सबसे पहले मैट पर पेट के बल लेट जाएं.
  • अब अपने हाथों को कंधों के पास रखें.
  • धीरे-धीरे शरीर को ऊपर की ओर उठाएं.
  • फिर कुछ सेकंड होल्ड करें और वापस अपनी मुद्रा में आ जाएं.

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

यह योगासन पेट के सभी अंगों को एक्टिव करता है. इसे रोजाना करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और इंसान कब्ज से दूर रहता है. आइए जानते हैं इसे कैसे कर सकते हैं.

कैसे करें?

  • सबसे पहले सीधे बैठें.
  • फिर एक पैर मोड़कर दूसरे के ऊपर रखें.
  • अब शरीर को दूसरी दिशा में मोड़ें.
  • ऐसे ही 4 से 6 बार करें.

वज्रासन

इस आसन को करना बहुत ही आसान है, जिसे करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करें.

विज्ञापन

कैसे करें?

  • सबसे पहले घुटनों के बल बैठें.
  • फिर एड़ियों पर बैठकर पीठ सीधी रखें.
  • इस योगासन को 5 बार करें.

इसे भी पढ़ें- घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola