हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पेट में अटक गई है गैस तो तुरंत कर लें ये 3 योग, बाहर निकल जाएगी Stomach Gas, महसूस होगा आराम

Yoga To Relieve Gas: पेट में गैस अटकने पर पेट फूल जाता है और असहजता होती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए किस योग को करने पर गैस की दिक्कत से राहत मिल सकती है. इस योग को करने पर शरीर में अटकी गैस बाहर निकल जाती है.

विज्ञापन
किस योग से दूर होगी पेट की गैस. Image Credits - AI

Gas Relieving Yoga: कुछ सड़ा-गला खा लेने पर या बेवक्त खा लेने पर पेट में गैस बनने लगती है. पेट में गैस बनने पर पेट फूलने लगता है, टाइट हो जाता है, पेट में दर्द होता है और असहजम महसूस होता है सो अलग. कई बार कुछ स्पेसिफिक फूड खा लेने पर भी पेट में गैस बनने की दिक्कत होती है, जैसे छोले या राजमा खाने पर, गोभी या पत्ता गोभी खाने पर या फिर कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने पर. ऐसे में अगर आपके पेट में गैस (Stomach Gas) बन रही है और बाहर नहीं निकल रही है तो ऐसे कुछ योगासन हैं जो आप कर सकते हैं. ये योगासन पेट में अटकी गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर शरीर के किन अंगों को कर सकता है खराब? जानिए High BP से होने वाले नुकसान

पेट में अटकी गैस निकालने के लिए योग

पवनमुक्तासन

विज्ञापन

पेट फूलने और गैस से राहत पाने के लिए आप पवनमुक्तासन किया जा सकता है. पवनमुक्तासन को विंड रिलीजिंग पोस्चर भी कहते हैं. इसे करने पर पेट में अटकी हुई गैस बाहर निकल आती है. पवनमुक्तासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं. इसके बाद घुटनों को आपस में जोडें और सीने तक लाएं. अब हाथों को टांगों पर लपेटें और पैर ऊपर ही रखें. इस योग को कुछ देर होल्ड करें और 5 से 8 गहरी सांसें लें. अब सांस छोड़ते हुए पैरों को नीचे ले आएं. इस पोज में जिस तरह पेट दबता है उससे पेट और आंतों में जमी गैस बाहर निकल आती है.

बालासन

विज्ञापन

बालासन (Balasana) को चाइल्ड्स पोज भी कहते हैं. बालासन करने पर शरीर रिलैक्सड पॉजीशन में आता है और इससे पेट की गैस निकलने में मदद मिलती है. बालासन करने के लिए सबस पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठें. अब कमर को झुकाकर अपने हाथों को शरीर के सामने लेकर आएं और जमीन पर रखें. इस पॉजीशन में आपके पैर पीछे होंगे, सिर जमीन से लगा हुआ होगा और हाथ सिर के आगे की तरफ जमीन पर होंगे.

मलासन

विज्ञापन

पेट की गैस निकालने के लिए मलासन भी किया जा सकता है. मलासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं. अब अपने दोनों हाथों को सामने नमस्कार की मुद्दा में जोड़ लें. अब पैरों को फैलाकर खड़े हों और फिर नीचे स्क्वैट करते हुए बैठें और फिर उठ जाएं. नीचे बैठते और उठते हुए गहरी सांस लें.

ये टिप्स भी आएंगे काम

विज्ञापन
  • पेट मे गैस ना बने इसके लिए खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से परहेज करें. खाने के तुरंत बाद लेटने पर पेट में गैस बनने की संभावना रहती है.
  • खाने के बाद 10 से 15 मिनट वॉक किय जा सकता है. वॉक करने से पेट में गैस नहीं बनती और अगर गैस बन गई है तो निकल जाती है.
  • पेट की हल्की मसाज करने पर भी गैस से राहत मिल सकती है.
  • गर्म पानी की बोतल से पेट की सिकाई करने पर भी गैस की दिक्कत कम होने में असर दिख सकता है.
  • आमतौर पर गर्म पानी, अदरक वाला पानी या अजवाइन का पानी पीने पर गैस दूर होती है.

यह भी पढ़ें – किन लोगों को हो सकता है कैंसर? WHO ने बताए Cancer के कारण और रिस्क फैक्टर्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola