छींक-यूरिन समेत इन नेचुरल प्रोसेस को रोकना खतरनाक! बदल लें आदत, नहीं तो बीमारी तय

हर शरीर के नेचुरल प्रोसेस होते हैं, जिन्हें रोकना या उसमें किसी प्रकार की बाधा डालना हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता है। जैसे कि कुछ लोगों की आदत होती है अपनी छींक को या पेशाब को रोकने की। ऐसा करने से आपको कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस बारे में सब कुछ।

Health Tips

Health Tips

शरीर भी एक मोटर मशीन की तरह काम करता है और इसके भी कुछ नेचुरल प्रोसेस होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इन गतिविधियों का रोकना या नजरअंदाज करना हमारी सेहत पर गंभीर असर डाल सकता है। ये सभी काम शरीर के लिए जरूरी होते हैं क्योंकि इससे बॉडी की हेल्थ के सही होने का भी संकेत मिलता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह सामान्य होती है लेकिन कुछ लोग इन्हें पब्लिक में या कई बार जल्दी-जल्दी में, काम की वजह से या किसी और कारण से रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पेनफ्लेम क्लीनिक पेज पर शेयर वीडियो बताता है कि अगर हम ये नेचुरल प्रोसेस रोकते हैं, तो हमें बीमारी भी हो सकती है। यहां जानिए विस्तार से।

विज्ञापन

ये हैं 5 नेचुरल प्रोसेस

1. छींकना (Sneezing)

विज्ञापन

छींकना शरीर की सामान्य और स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो हमारे शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और धूल-मिट्टी से मुक्त करने में मदद करती है। लेकिन कई बार हम अपनी छींक को दबा देते हैं या रोकने की कोशिश करते हैं, जिसका नतीजा गंभीर हो सकता है। छींक रोकने से नाक और फेफड़ों के बीच मौजूद वायु मार्ग में संक्रमण फैल सकता है। इससे सिर दर्द, कान में दबाव, या नाक के अंदर सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

2. पेशाब (Urine)

कुछ लोग पेशाब को कई-कई घंटों तक रोक कर बैठते हैं, जो कि सही नहीं है। यह हर किसी के शरीर का एक सामान्य और जरूरी प्रक्रिया है। पेशाब को लंबे समय तक रोकना खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे किडनी स्टोन और यूटीआई की बीमारियों के होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन

3. खांसना (Coughing)

खांसना भी शरीर की एक कॉमन प्रक्रिया है, जो शरीर के अंदर से अनवॉन्टेड तत्वों को बाहर निकालने के लिए होती है। खांसी को रोकने से शरीर में जमा म्यूकस और बैक्टीरिया अंदर रह सकते हैं, जिससे संक्रमण के और ज्यादा बढ़ने की संभावना रहती है।

विज्ञापन

4. फार्ट (Fart)

फार्टिंग भी हर किसी के शरीर में होने वाली सबसे सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसे रोकने की आदत कई लोगों की हो सकती है, जिसके कई कारण हैं, जैसे कि स्मैल की टेंशन, पब्लिक में शर्मिंदगी के कारण आदि, लेकिन इसे रोकना बिल्कुल सही नहीं है। फार्ट रोकने से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ जाती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Painflame Clinic (@painflameclinic)

5. मल रोकना (Stool)

विज्ञापन

हमारा पाचन तंत्र हमारे खाने को पचाने और शरीर को पोषक तत्वों की पूर्ति करने में मदद करता है। ऐसे में हमें हमारे पाचन से सबसे जरूरी काम फ्रेश होने को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं कर सकते हैं। कुछ लोग मल त्याग करने के लिए भी लंबे समय तक इंतजार करते हैं, जो कि पाचन को बिगाड़ सकता है। स्टूल रोकने से कॉन्स्टिपेशन और बवासीर भी हो सकता है।

जरूरी टिप

आपको इन नेचुरल प्रोसेस को समझने की जरूरत है और अपनी आदतों को बदलने की जरूरत है, ताकि आप स्वस्थ रहें। इसलिए, छींकने, खांसने या फार्ट जैसे प्राकृतिक कार्यों को न रोकें। इन कार्यों से भी हमारे शरीर को आराम मिलता है। अगर आप इन आदतों को सुधारते हैं, तो आप लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी जी सकते हैं। कोशिश करें कि इन चीजों को लंबे समय तक न रोकें। यदि आपको कोई भी समस्या बहुत ज्यादा होती है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ