बैली फैट घटाने के लिए शाम 6 बजे के बाद कभी न खाएं ये फूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी सलाह

बैली फैट की समस्या इन दिनों लोगों में काफी कॉमन हो गई है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अभी से इन 5 चीजों को शाम के समय खाने से बचें। जानिए एक्सपर्ट्स की राय।

belly fat reducing tips

belly fat reducing tips

वजन कम करना एक बहुत ही मुश्किल प्रोसेस होता है। इसमें भी अगर कोई सबसे ज्यादा मेहनत वाला काम होता है, तो वह बाहर निकला हुआ पेट कम करने का होता है। बिना जिम, बिना एक्सरसाइज के इसे कम करना बेहद मुश्किल होता है। अगर आप भी पेट कम करना चाहते हैं तो ये 5 फूड्स रात के समय खाना बंद कर दें। दरअसल, शाम 6 बजे के बाद ऐसे फूड्स पेट के लिए भारी हो जाते हैं, जिन्हें पचाना मुश्किल होता है। न्यूट्रिशनिस्ट लोगाप्रितिका श्रीनिवासन बताती हैं कि आपको क्यों 6 बजे के बाद इन्हें नहीं खाना चाहिए।

विज्ञापन

ये 5 हेवी फूड्स खाने से करें परहेज

1. मीठे फूड्स

विज्ञापन

बता दें कि शाम 6 बजे के बाद मीठे फूड्स खाना बन्द कर दें जैसे कि केक, कुकीज और चॉकलेट जैसी मीठे फूड्स बिल्कुल खाना छोड़ दीजिए। इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होने के कारण वजन बढ़ने की संभावना तेज होती है।

विज्ञापन

2. हैवी प्रोटीन

साथ ही हैवी प्रोटीन वाले फूड्स रात में खाने से शरीर को नुकसान होता है। हालांकि, प्रोटीन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लाल मांस और करी जैसे हैवी फूड्स को पचाने में दिक्कत होती है, जिससे रात के वक्त पेट की समस्याएं होने की अधिक संभावना रहती है। आप चाहें तो चिकन या अंडे शाम को खा सकते हैं।

विज्ञापन

3. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

अगर आप बढ़ा हुआ पेट कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को शाम 6 बजे के बाद पीना बंद कर दें। क्योंकि ये हेल्थ के लिए हानिकारक होते हैं। इनमें सोडा, बियर और स्पार्कलिंग वॉटर शामिल होते हैं। इन्हें पीने से ब्लड शुगर भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LogaPritika Srinivasan (@fitmom.club)

4. कार्बोहाइड्रेट फूड्स

विज्ञापन

कुछ लोग रोजाना सफेद चावल, पास्ता और ब्रेड खाते हैं। इन फूड्स को शाम के समय खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। इनका सेवन करने से इंसुलिन का स्तर भी बढ़ जाता है।

5. ऑयली फूड्स

विज्ञापन

रात के समय आपको फ्रेंच फ्राइज, पकौड़े, कचौड़ी और समोसे जैसे तले हुए फूड्स का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। इन फूड्स में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट की चर्बी बढ़ने लगती है और एक्सट्रा फैट जमा होने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ