हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

National Nutrition Week 2026: रोजाना कितनी दाल, फल और सूखे मेवे खाने चाहिए? जानिए हेल्दी प्लेट में क्या-क्या होता है जरूरी

Healthy Diet: AIIMS से जानिए स्वस्थ रहने के लिए हर दिन थाली में किन चीजों को कितने अनुपात में शामिल करना चाहिए. जारी की गई ICMR की एडवाइजरी में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों के लिए हेल्दी थाली का सैंपल दिया गया है.

विज्ञापन
खाने की प्लेट में क्या-क्या शामिल करना चाहिए, जानिए यहां. AI Generated Image

National Nutrition Week 2026: हर साल भारत में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है. इस खास हफ्ते को मनाने का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को पोषण के बारे में बताना और जागरूक करना है. इसी चलते AIIMS ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करके भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की गाइडलाइंस शेयर की हैं और बताया है कि शाकाहारी और मांसाहारी लोगों को अपनी प्लेट में खाने की किन चीजों को शामिल करना चाहिए और कितना शामिल करना चाहिए. आप भी इस तरह अपने खाने की थाली को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – PM Modi ने दी देसी एवोकाडो खाने की सलाह, जानिए इससे कैसे बनाते हैं टेस्टी गुआकामोले टोस्ट

हेल्दी प्लेट कैसे बनती है

हेल्दी प्लेट में अलग-अलग फूड ग्रूप्स शामिल होते हैं जैसे, सब्जियां, फल, पूर्ण अनाज, दाल, सूखे मेवे, बीज, प्रोटीन और डेयरी प्रोडक्ट्स होने चाहिए. इसके साथ ही कम रिफाइंड सीरियल्स, फैट्स और अनहेल्दी फूड्स भी कम होने चाहिए.

विज्ञापन

शाकाहारी प्लेट में क्या और कितना होना चाहिए

हर दिन 2000 कैलोरी पाने के लिए ICMR के अनुसार शाकाहारी प्लेट में किन चीजों को कितने अनुपात में रखना चाहिए और खाना चाहिए, जानिए यहां –

विज्ञापन
फूड ग्रूपरोजाना कितना लेना चाहिएएनर्जी भाग
सीरियल्स और मिलेट्स250 ग्राम42%
दाल85 ग्राम14%
दूध और दही300 एमएल11%
सब्जियां और हरी पत्तेदार सब्जियां400 ग्राम9%
फल100 ग्राम3%
सूखे मेवे और बीज35 ग्राम9%
फैट्स और ऑयल्स27 ग्राम12%

हर दिन 2000 कैलोरी पाने के लिए ICMR की गाइडलाइंस के हिसाब से मांसाहारी थाली में क्या होना चाहिए, जानिए यहां –

फूड ग्रूपरोजाना कितना लेना चाहिएएनर्जी भाग
सीरियल्स और मिलेट्स260 ग्राम45%
दाल55 ग्राम9%
चिकन, मीट और अंडे70 ग्राम5%
दूध और दही300 एमएल11%
सब्जियां और हरी पत्तेदार सब्जियां400 ग्राम8%
फल100 ग्राम3%
सूखे मेवे और बीज30 ग्राम11%
फैट्स और ऑयल्स27 ग्राम12%

कौन से लोग फॉलो कर सकते हैं यह सुझाव

विज्ञापन

खाने की प्लेट का यह सैंपल हेल्दी वयस्क लोगों के लिए है. जो लोग किसी बीमारी से गुजर रहे हैं या जिन्हें किसी पोषक तत्व की जरूरत ज्यादा या कम है उनकी डाइट अलग होती है. उन्हें किसी प्रोफेशनल की मदद से या डाइटीशियन से संपर्क करके हेल्दी पर्सनलाइज्ड डाइट प्लान लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें – किस दाल में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी होता है? जानिए Vitamin C पाने के लिए खाने का क्या है सही तरीका

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - AIIMS

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola