किस दाल में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी होता है? जानिए Vitamin C पाने के लिए खाने का क्या है सही तरीका

Vitamin C Rich Dal: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी इस एक दाल में होता है. लेकिन, इस दाल को खाने का सही तरीका पता होना जरूरी है. सही तरीके से खाने पर ही इसका भरपूर फायदा मिलता है.

Vitamin C Rich Dal
1 / 7
सबसे ज्यादा विटामिन सी किस दाल में होता है, जानिए यहां. AI Generated Image

Vitamin C Rich Pulses: विटामिन सी शरीर के लिए महत्वपूर्ण विटामिन में से एक है. यह खासतौर से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है. ऐसे में शरीर के लिए विटामिन सी बेहद जरूरी होता है. लोगों को अक्सर ही लगता है कि विटामिन सी सिर्फ संतरे या नींबू में ही होता है और अगर संतरा या नींबू किसी कारणवश नहीं खा सकते तो वे समझते हैं कि शरीर को विटामिन सी नहीं मिल सकता है. लेकिन, ऐसी एक दाल (Vitamin C Rich Dal) है जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार अगर इस दाल को सही तरह से खाया जाए तो भरपूर विटामिन सी पाया जा सकता है.

विज्ञापन

किस दाल में विटामिन सी भरपूर होता है

किस दाल में विटामिन सी भरपूर होता है 2 / 7

FSSAI के अनुसार, सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा और नींबू ही विटामिन सी के भरपूर स्त्रोत नहीं हैं. मूंग की दाल को अंकूरित करके खाने पर यानी स्प्राउट्स खाने पर शरीर को संतरे से ज्यादा विटामिन सी मिलता है. इसका एक बाउल ही खा लिया जाए तो संतरे से ज्यादा विटामिन सी मिल जाता है. Image Credits- Pexels

विज्ञापन

इन फलों में भी होता है विटामिन सी

इन फलों में भी होता है विटामिन सी 3 / 7

ज्यादातर लोगों को लगता है कि संतरे और नींबू ही विटामिन सी के भरपूर स्त्रोत होते हैं जबकि इनके अलावा भी कुछ फल हैं जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं. इन फलों में हैं अमरूद और आंवला. ये दोनों ही संतरे से ज्यादा विटामिन सी देते हैं. Image Credits- Pexels

हरी मिर्च भी है विटामिन सी का स्त्रोत

हरी मिर्च भी है विटामिन सी का स्त्रोत 4 / 7

विटामिन सी फलों ही नहीं बल्कि सब्जियों में भी मिलता है. हरी मिर्च भी इसी का उदाहरण है. हरी मिर्च में भरपूर विटामिन सी होता है. आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि हरी मिर्च में संतरे से ज्यादा विटामिन सी होता है. Image Credits- Pexels

विज्ञापन

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाता है विटामिन सी

 रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाता है विटामिन सी 5 / 7

विटामिन सी के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है. यह वाइट ब्लड सेल्स की एक्टिविटी को स्टिम्यूलेट करता है और शरीर को इंफेक्शंस से लड़ने में मदद करता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. Image Credits- Pexels

त्वचा को भी देता है फायदा

त्वचा को भी देता है फायदा 6 / 7

विटामिन सी के फायदे त्वचा को भी मिलते हैं. विटामिन सी कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मददगार होता है. कोलेजन स्किन के लिए एक आवश्यक प्रोटीन है जो स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है. Image Credits- Pexels

विज्ञापन

सेहत को दुरुस्त रखता है विटामिन सी

सेहत को दुरुस्त रखता है विटामिन सी 7 / 7

शरीर को पर्याप्त विटामिन सी मिलने पर यह कार्डियोवेस्कुलर हेल्थ को अच्छा रखता है, इससे आंखों की सेहत अच्छी रहती है, स्किन की सेहत अच्छी रहती है, घाव जल्दी भरते हैं और मूड अच्छा रहता है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही फायदेमंद है विटामिन सी. Image Credits- Pexels यह भी पढ़ें - फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के लिए 14 किलो बढ़ाने के बाद एक्ट्रेस Nimisha Sajayan ने कैसे घटाया वजन, शेयर की वेट लॉस जर्नी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन