Health News: आजकल लाइफस्टाइल डिजीज का रिस्क पहले से काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसका सबसे बड़ा कारण सही खान-पान का शुरुआत में ध्यान न देना और फिर बाद में उसे सही करने के लिए दवा खाना। डॉक्टर कहते हैं कि हमारी ओवरऑल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए अपनी जीवनशैली को सही रखने की जरूरत होती है। इसमें डाइट का अहम रोल होता है। यदि हमारी डाइट सही नहीं होती है तो शुगर, मोटापा, बीपी और दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इन बीमारियों में दवाओं के साथ-साथ बैलेंस्ड डाइट बेहद अहम होती है। सही खानपान से न केवल बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है बल्कि उसकी गंभीरता को भी घटाया जा सकता है।
डायबिटीज और डाइट का खास रिश्ता
डायबिटीज के मरीजों को अपने शरीर का शुगर लेवल नियंत्रित रखना जरूरी होता है। इनके खानपान में जरा सी लापरवाही मरीज की तबीयत बिगाड़ सकती है। एशियन अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर एंड हेड डॉ. सुनील राणा कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा चीनी और मैदे से बनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
इन लोगों को अपनी डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए। सही डाइट इंसुलिन के स्तर को स्थिर करता है और ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- रोज 1 गिलास अनार का जूस बचाएगा दिल की बीमारियों से, स्टडी में हुआ खुलासा
हाई बीपी में नमक सीमित रखें
हाई बीपी का सबसे बड़ा कारण है अत्यधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना। यह धीरे-धीरे हार्ट डिजीज का कारण बन जाता है। डॉक्टर के मुताबिक ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए मरीजों को नमक की मात्रा सीमित करनी चाहिए। इसके अलावा ऑयली खाना और पैकेज्ड स्नैक्स से दूरी बनाना जरूरी है। इन लोगों को ताजे फल, कम फैट वाला दूध और मेवों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
हार्ट डिजीज और हेल्दी फैट्स
हार्ट डिजीज से पीड़ित मरीजों के लिए हेल्दी फैट्स का सेवन बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर कहते हैं कि हार्ट पेशेंट्स को फ्राइड और जंक फूड से पूरी तरह बचना चाहिए। इसके बजाय फिश, अखरोट और अलसी जैसे नेचुरल सोर्स से ओमेगा-3 प्राप्त करना चाहिए। साथ ही, रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक और संतुलित आहार हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक घटा सकता हैं।
ये भी पढ़ें-14 दिनों तक नींबू पानी पीने से क्या होगा? गैस्ट्रो एक्सपर्ट ने बताए फायदे और पीने का सही तरीका
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
18 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
21 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
22 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines