डायबिटीज, हाई बीपी और हार्ट डिजीज का इलाज है दवा के साथ सही डाइट, एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं

Health News: लाइफस्टाइल डिजीज जैसे डायबिटीज, हाई बीपी और हार्ट डिजीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि दवाओं के साथ संतुलित डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इन बीमारियों को नियंत्रित और कम किया जा सकता है। न्यूट्रिश वीक के मौके पर जानते हैं कौन सी बीमारी में कैसी डाइट का सेवन लाभकारी होता है।

Source-freepik

Health News: आजकल लाइफस्टाइल डिजीज का रिस्क पहले से काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसका सबसे बड़ा कारण सही खान-पान का शुरुआत में ध्यान न देना और फिर बाद में उसे सही करने के लिए दवा खाना। डॉक्टर कहते हैं कि हमारी ओवरऑल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए अपनी जीवनशैली को सही रखने की जरूरत होती है। इसमें डाइट का अहम रोल होता है। यदि हमारी डाइट सही नहीं होती है तो शुगर, मोटापा, बीपी और दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ती है।

विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि इन बीमारियों में दवाओं के साथ-साथ बैलेंस्ड डाइट बेहद अहम होती है। सही खानपान से न केवल बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है बल्कि उसकी गंभीरता को भी घटाया जा सकता है।

विज्ञापन

डायबिटीज और डाइट का खास रिश्ता

डायबिटीज के मरीजों को अपने शरीर का शुगर लेवल नियंत्रित रखना जरूरी होता है। इनके खानपान में जरा सी लापरवाही मरीज की तबीयत बिगाड़ सकती है। एशियन अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर एंड हेड डॉ. सुनील राणा कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा चीनी और मैदे से बनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

इन लोगों को अपनी डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए। सही डाइट इंसुलिन के स्तर को स्थिर करता है और ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है।

विज्ञापन

हाई बीपी में नमक सीमित रखें

हाई बीपी का सबसे बड़ा कारण है अत्यधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना। यह धीरे-धीरे हार्ट डिजीज का कारण बन जाता है। डॉक्टर के मुताबिक ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए मरीजों को नमक की मात्रा सीमित करनी चाहिए। इसके अलावा ऑयली खाना और पैकेज्ड स्नैक्स से दूरी बनाना जरूरी है। इन लोगों को ताजे फल, कम फैट वाला दूध और मेवों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन

हार्ट डिजीज और हेल्दी फैट्स

हार्ट डिजीज से पीड़ित मरीजों के लिए हेल्दी फैट्स का सेवन बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर कहते हैं कि हार्ट पेशेंट्स को फ्राइड और जंक फूड से पूरी तरह बचना चाहिए। इसके बजाय फिश, अखरोट और अलसी जैसे नेचुरल सोर्स से ओमेगा-3 प्राप्त करना चाहिए। साथ ही, रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक और संतुलित आहार हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक घटा सकता हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ