नाखून के रंग में छिपा है बीमारी का राज! ऐसे मिलते हैं आंखों और किडनी के कैंसर का संकेत

Nail Color Indicate Cancer: क्या आपके नाखून भी कैंसर के बारे में जानकारी दे सकते हैं? हाल ही में हुई एक स्टडी में बताया गया है कि नाखून की लंबाई के साथ-साथ इससे जुड़ी चीजें कैंसर के खतरे का संकेत दे सकती हैं। आइए जानें क्या कहती है स्टडी.. 

Nail Color Indicate Cancer

नाखून का रंग कैंसर का देता है संकेत Image Credit: Freepik

विज्ञापन

इन लक्षणों को न करें इग्नोर

एक स्टडी में पता चला है कि नाखून की लंबाई के साथ कलर्स बैंड (आमतौर पर सफेद या लाल) त्वचा, आंखों और किडनी में कैंसर के ट्यूमर के खतरे का संकेत दे सकता है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (National Institutes of Health) के वैज्ञानिकों ने एक नाखून असामान्यता की मौजूदगी का पता लगाया, जिसे ओनिकों पैपिलोमा (Onycho Papilloma) के नाम में जानते हैं। कलर्स बैंड के अलावा इसमें नाखून के मोटा होना भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन

एक दुर्लभ हेरिडिटी डिसऑर्डर हो सकता है, जिसे बीएपी1 ट्यूमर प्रेडिस्पोजिशन सिंड्रोम (BAP1 Tumor Predisposition Syndrome) के रूप में जाना जाता है, जिससे कैंसर के ट्यूमर विकसित होने का खतरा बढ़ा है। JAMA Dermatology Journal में प्रकाशित से इसका यह पता चलता है कि बीएपी1 जीन में म्यूटेशन सिंड्रोम कर सकता है।

विज्ञापन

इन पर हुई रिसर्च 

यह स्थिति आमतौर पर केवल एक नाखून पर असर करती है। हालांकि, 35 परिवारों के बीएपी1 सिंड्रोम वाले 47 लोगों की स्टडी में, लगभग 88 % ने कई नाखूनों में ओनिकों पैपिलोमा ट्यूमर पाया गया है।

एनआईएच के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्थराइटिस एंड मस्कुलोस्केलेटल एंड स्किन डिजीज (NIH’s National Institute of Arthritis and Musculoskeletal and Skin Diseases) में बताया है कि यह खोज सामान्य आबादी में शायद ही कभी देखी जाती है। नाखून में बदलाव की मौजूदगी जो कई नाखूनों पर ओनिकों पैपिलोमा का बता देती है।

विज्ञापन

कैंसर के लक्षण

  • वजन में कमी आना
  • भूख में कमी
  • बुखार आना
  • हड्डियों में दर्द होना
  • मुंह से खून आना

ये भी पढ़ें-  भारत में कोरोना का आया नया वेरिएंट FLiRT की दस्तक! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ