Oral Cancer Symptoms: मुंह का कैंसर तब होता है जब मुंह के किसी भी हिस्से में कैंसर के सेल्स पनपने लगते हैं. यह कैंसर मुंह के अंदर, बाहर और आस-पास के अंगों में भी फैल सकता है. कई बार मुंह की आम दिक्कतें भी कैंसर की तरह नजर आती हैं या कैंसर आम दिक्कतों की तरह दिख सकता है. ऐसे में क्या कैंसर का लक्षण है और क्या नहीं यह जानना जरूरी है. इसी बारे में चिंतित एक मरीज से बात करते हुए डेंटिस्ट डॉ. दत्त काओथालकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि मसूड़े पर निकला छाला (Mouth Cancer) कैंसर का लक्षण है या नहीं.
यह भी पढ़ें – 14 दिनों तक Blueberries खाने पर क्या होता है, डॉक्टर ने बताया
मसूड़े पर निकला छाला कैंसर का लक्षण है या नहीं
डेंटिस्ट ने मसूड़े के ऊपर निकले छाले की जांच की और बताया कि मसूड़े पर छाले निकलने की वजह सिर्फ कैंसर नहीं बल्कि यह दूसरी दिक्कत भी हो सकती है. मसूड़े पर निकला छाला या फुंसी साइनस ट्रैक्ट हो सकता है. यह दिखने में छाले जैसा ही लगता है लेकिन यह तब होता है जब दांत सड़ जाते हैं और दर्द होने पर दवा खाई जाती है जिससे दर्द तो कम होता है लेकिन इंफेक्शन फैल सकता है. अगर दांत की जड़ तक यह इंफेक्शन चला जाए और दांत की नस खराब हो जाए तो दांत की जड़ पर पस बनने लगती है. जब इंफेक्शन या पस बनने लगती है तो इस जड़ के पस को बाहर निकालने के लिए मसूड़े पर छाला बनने लगता है और पस बाहर निकलती है. इसी कारण मसूड़े पर छाला बार-बार बनने लगता है.
ऐसे में मुंह के अंदर किसी हिस्से में छाला निकला है और ठीक नहीं हो रहा है तो एक बार डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए जिससे यह पता चल जाए कि यह कैंसर वाला छाला है या इंफेक्शन के कारण हुई फुंसी.
मुंह के कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं
- मुंह के कैंसर को पहचानने के लिए इसके लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है. मुंह के अंदर गांठ बन सकती है या होंठों के आस-पास की त्वचा सख्त होने लगती है.
- बिना किसी दिक्कत के मुंह के अंदर की त्वचा सुन्न महसूस होती है. जीभ, जबड़े या होंठ सुन्न महसूस हो सकते हैं.
- कुछ भी चबाने या निगलने में दिक्कत आ सकती है. जबड़े हिलाने में भी दिक्कत महसूस होती है.
- आवाज में बदलाव महसूस होता है.
- गर्दन सूज सकती है. सूजन के साथ ही गांठें बन सकती हैं.
यह भी पढ़ें – कहीं समय से पहले बूढ़ा तो नहीं हो रहा आपका दिमाग? शरीर देता है ये 5 चेतावनी संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
2 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
6 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
20 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines