14 दिनों तक Blueberries खाने पर क्या होता है, डॉक्टर ने बताया
Blueberries Benefits: सबसे फायदेमंद फलों में ब्लूबेरीज की गिनती की जाती है. ऐसे में यहां जानिए 14 दिनों तक ब्लूबेरीज खाने पर सेहत पर इसका कैसा असर होता है.

Benefits Of Eating Blueberries: ब्लूबेरीज को सुपरफूड कहा जाता है. इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है और फाइबर के साथ ही विटामिन भी पाए जाते हैं. ऐसे में ब्लूबेरीज का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद कहा जाता है. इसी बारे में बता रहे हैं गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि ब्लूबेरीज को 14 दिनों तक खाया जाए तो इससे सेहत पर क्या असर होता है, कितनी ब्लूबेरीज खानी चाहिए और ब्लूबेरीज धोने का सही तरीका क्या है.
दिमाग पर असर
2 / 7अगर आप 14 दिनों तक ब्लूबेरीज खाते हैं तो इसके फायदे आपके दिमाग को भी मिलते हैं. ब्लूबेरीज एंथोसाइनेंस से भरपूर होती है जो प्लांट कंपाउंड्स होते हैं जो मेमोरी और कॉग्निटिव फंक्शन से जुड़े पाए गए हैं.
गट को मिलता है फायदे
3 / 7ब्लूबेरीज आपकी गट हेल्थ के लिए भी अच्छी होती हैं. ब्लूबेरीज में फाइबर और पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो अच्छे गट बैक्टीरिया को फायदा देते हैं.
ब्लड शुगर पर प्रभाव
4 / 7ब्लूबेरीज खाने पर ब्लड शुगर रिस्पोंस बेहतर होने लगता है. मीठा होने के बावजूद ब्लूबेरीज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इनके पॉलीफेनॉल्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
ताजे ब्लूबेरीज खाएं
5 / 7सेहत के लिए ताजे ब्लूबेरीज सबसे अच्छे होते हैं. लेकिन, अगर आपको ताजे ब्लूबेरीज ना मिलें तो आप फ्रोजन ब्लूबेरीज भी खा सकते हैं. ये भी कमाल का असर दिखाते हैं. इनके पोषक तत्व जस के तस बने रहते हैं.
कितने ब्लूबेरीज खाएं
6 / 7रोजाना आप ब्लूबेरीज का एक छोटा कप या आधा कप खा सकते हैं. ज्यादातर लोगों को ब्लूबेरीज खाने पर फायदा मिलता है.
धोकर खाएं ब्लूबेरीज
7 / 7डॉक्टर की सलाह है कि ब्लूबेरीज खाने से पहले हमेशा इन्हें अच्छे से धो लें. ब्लूबेरीज धोने के लिए विनेगर या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें. इससे इनमें जमें पेस्टिसाइड्स हटते हैं. यह भी पढ़ें -