कहीं समय से पहले बूढ़ा तो नहीं हो रहा आपका दिमाग? शरीर देता है ये 5 चेतावनी संकेत

Signs Of Brain Aging Faster: दिमाग समय से पहले बूढ़ा होने लगता है तो इसके लक्षण शरीर पर अलग-अलग तरह से दिखने लगते हैं. यहां जानिए किस तरह एजिंग साइन पहचाने जा सकते हैं.

Brain Aging Signs
1 / 7
Brain Aging Signs

Brain Aging Faster: दिमाग की सेहत अच्छी रहे तो पूरा शरीर दुरुस्त रहने लगता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं अगर दिमाग का ठीक तरह से ख्याल ना रखा जाए तो यह समय से पहले बूढ़ा भी हो सकता है. दिमाग समय से पहले बूढ़ा होने लगता है तो याद्दाश्त से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं, फोकस करने में परेशानी होती है और इमोशनल वेल बीइंग पर असर पड़ता है सो अलग. ऐसे में समय रहते शरीर के उन चेतावनी संकेतों (Warning Signs) को पहचान लेना चाहिए जो बताते हैं कि दिमाग समय से पहले बूढ़ा होने लगा है.

विज्ञापन

नींद में दिक्कत और थकान

नींद में दिक्कत और थकान 2 / 7

दिमाग के समय से पहले बूढ़ा होने का पहले संकेत है कि नींद लेने में दिक्कत आने लगती है और नींद लेने के बाद भी शरीर की थकान दूर नहीं होती है. दिमाग को रिपेयर करने के लिए पूरी नींद लेना जरूरी होता है. ऐसे में नींद की कमी दिमाग की दिक्कतें बढ़ाती है.

विज्ञापन

चीजें याद करने में दिक्कत आती है

चीजें याद करने में दिक्कत आती है 3 / 7

आप चीजों के नाम भूलने लगते हैं. आसान शब्दों को याद रखना भी आपके लिए मुश्किल होने लगता है. इस दिक्कत को ठीक ना किया जाए तो यह बढ़ती जाती है.

मूड स्विंग्स होना

मूड स्विंग्स होना 4 / 7

हर थोड़ी देर में आपका मूड बदलने लगता है. कभी इरिटेटेड फील होने लगता है तो कभी एंजाइटी महसूस होती है. दिमाग जब सामान्य से ज्यादा तेज बूढ़ा होने लगता है तो ऐसे लक्षण नजर आते हैं.

विज्ञापन

रास्ते भूल जाना

रास्ते भूल जाना 5 / 7

व्यक्ति अपने ही गली-मोहल्ले के रास्ते भूलने लगता है. यह ब्रेन डैमेज का लक्षण होता है. इस दिक्कत को ठीक करने के लिए पजल्स सॉल्व करने जैसी एक्टिविटीज की जा सकती हैं.

आवाज और रोशनी से सेंसिटिविटी बढ़ना

आवाज और रोशनी से सेंसिटिविटी बढ़ना 6 / 7

आवाज से या फिर तेज रोशनी से सेंसिटिविटी बढ़ने लगती है. यह दिमाग की इंफ्लेमेशन से जुड़ा हुआ हो सकता है और दिमाग के समय से पहले बूढ़े होने के संकेतों में शामिल है.

विज्ञापन

कैसे करें दिमाग को प्रोटेक्ट

कैसे करें दिमाग को प्रोटेक्ट 7 / 7

दिमाग को प्रोटेक्ट करने के लिए रेग्युरल फिजिकल एक्टिविटी करना जरूरी है. अपने खानपान में एंटी-ऑक्सीडेंट्स को शामिल करें, लोगों से बात करें, मेंटल फिटनेस को चैलेंज करने वाली गेम्स खेलें और पूरी नींद लेने पर ध्यान दें. यह भी पढ़ें -

14 दिनों तक Blueberries खाने पर क्या होता है, डॉक्टर ने बताया

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन