क्या मसूड़े पर छाला होना कैंसर का लक्षण है? डेंटिस्ट ने बताया यह Cancer Symptom है या नहीं

Mouth Cancer Symptoms: मसूड़े पर छाला होना आम दिक्कत ही माना जाता है, लेकिन क्या यह कैंसर का लक्षण हो सकता है? आइए जानते हैं डेंटिस्ट का इसपर क्या कहना है.

Mouth Cancer Symptoms

मुंह में कैंसर के छाले कैसे दिखते हैं?

Oral Cancer Symptoms: मुंह का कैंसर तब होता है जब मुंह के किसी भी हिस्से में कैंसर के सेल्स पनपने लगते हैं. यह कैंसर मुंह के अंदर, बाहर और आस-पास के अंगों में भी फैल सकता है. कई बार मुंह की आम दिक्कतें भी कैंसर की तरह नजर आती हैं या कैंसर आम दिक्कतों की तरह दिख सकता है. ऐसे में क्या कैंसर का लक्षण है और क्या नहीं यह जानना जरूरी है. इसी बारे में चिंतित एक मरीज से बात करते हुए डेंटिस्ट डॉ. दत्त काओथालकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि मसूड़े पर निकला छाला (Mouth Cancer) कैंसर का लक्षण है या नहीं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूड़े पर निकला छाला कैंसर का लक्षण है या नहीं

डेंटिस्ट ने मसूड़े के ऊपर निकले छाले की जांच की और बताया कि मसूड़े पर छाले निकलने की वजह सिर्फ कैंसर नहीं बल्कि यह दूसरी दिक्कत भी हो सकती है. मसूड़े पर निकला छाला या फुंसी साइनस ट्रैक्ट हो सकता है. यह दिखने में छाले जैसा ही लगता है लेकिन यह तब होता है जब दांत सड़ जाते हैं और दर्द होने पर दवा खाई जाती है जिससे दर्द तो कम होता है लेकिन इंफेक्शन फैल सकता है. अगर दांत की जड़ तक यह इंफेक्शन चला जाए और दांत की नस खराब हो जाए तो दांत की जड़ पर पस बनने लगती है. जब इंफेक्शन या पस बनने लगती है तो इस जड़ के पस को बाहर निकालने के लिए मसूड़े पर छाला बनने लगता है और पस बाहर निकलती है. इसी कारण मसूड़े पर छाला बार-बार बनने लगता है.

ऐसे में मुंह के अंदर किसी हिस्से में छाला निकला है और ठीक नहीं हो रहा है तो एक बार डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए जिससे यह पता चल जाए कि यह कैंसर वाला छाला है या इंफेक्शन के कारण हुई फुंसी.

विज्ञापन

मुंह के कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं

  • मुंह के कैंसर को पहचानने के लिए इसके लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है. मुंह के अंदर गांठ बन सकती है या होंठों के आस-पास की त्वचा सख्त होने लगती है.
  • बिना किसी दिक्कत के मुंह के अंदर की त्वचा सुन्न महसूस होती है. जीभ, जबड़े या होंठ सुन्न महसूस हो सकते हैं.
  • कुछ भी चबाने या निगलने में दिक्कत आ सकती है. जबड़े हिलाने में भी दिक्कत महसूस होती है.
  • आवाज में बदलाव महसूस होता है.
  • गर्दन सूज सकती है. सूजन के साथ ही गांठें बन सकती हैं.

यह भी पढ़ें – कहीं समय से पहले बूढ़ा तो नहीं हो रहा आपका दिमाग? शरीर देता है ये 5 चेतावनी संकेत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ