Khasra Disease Kya Hai: बांग्लादेश में हाल ही में बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामलों ने अचानक तेजी पकड़ी है, शुरुआत में इसे सामान्य बुखार या वायरल समझा गया, लेकिन जैसे-जैसे केस बढ़ते गए, स्थिति गंभीर होती चली गई. रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने से भी कम समय में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया. जांच के बाद साफ हुआ कि इसके पीछे कोई आम बुखार नहीं बल्कि खसरा (Measles) नाम की खतरनाक और तेजी से फैलने वाली बीमारी है, जो खासकर छोटे बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है. इस स्टोरी में हम आपको इसी वायरस के बारे में बताएंगे कि यह क्या है और कैसे फैलती है?
यह भी पढ़ें: जांघों की खुजली का असली कारण क्या है? एक्सपर्ट ने बताया शरीर में इस विटामिन की कमी हो सकती है वजह
क्या है खसरा और क्यों है इतना खतरनाक? Khasra Disease Kya Hai
खसरा एक वायरल संक्रमण है, जो बच्चों में तेजी से फैलता है. इसकी शुरुआत बुखार, खांसी, कमजोरी और शरीर पर दाने जैसे सामान्य लक्षणों से होती है, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है, जिससे बच्चे की मौत तक हो सकती है. इस बीमारी के कारण शरीर कमजोर हो जाता है और अन्य खतरनाक समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं, जो छोटे बच्चों के लिए जानलेवा साबित होती हैं.
कैसे फैलती है यह बीमारी? Kasra Virus Spread Kaise Hota Hai
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खसरा एक बेहद संक्रामक बीमारी है, जो हवा के जरिए बहुत तेजी से फैलती है. जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो वायरस हवा में फैल जाता है और आसपास मौजूद लोग इसे सांस के जरिए अपने शरीर में ले लेते हैं. यही कारण है कि यह बीमारी कम समय में बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित कर सकती है, खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसका खतरा और बढ़ जाता है. मार्च से अब तक 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिससे हेल्थ सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है.
क्या बांग्लादेश में बिगड़ने वाले है हालात?
स्थिति को गंभीर होते देख बांग्लादेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठनों के साथ मिलकर 5 अप्रैल को बड़े स्तर पर इमरजेंसी खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू किया था. इस अभियान का लक्ष्य 12 लाख से ज्यादा उन बच्चों को सुरक्षा देना है, जिन्हें अब तक वैक्सीन नहीं लगी है और जो सबसे ज्यादा जोखिम में हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि समय पर टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का सबसे असरदार तरीका है. साथ ही, बच्चों में बुखार या दाने जैसे लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते इलाज हो सके और गंभीर स्थिति से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: बिना शराब पिए भी क्या खराब हो सकता है लिवर? आपकी ये रोज की गलतियां दुश्मन बन रही
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
6 mins agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
15 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
18 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
20 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
20 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
23 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines