Manisha Koirala Cancer: एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer) का पता चला था. ओवेरियन कैंसर यानी अंडाशय का कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर की गिनती में आता है. मनीषा कोइराला ओवेरियन कैंसर की चौथी स्टेज को मात देकर कैंसर सर्वाइवर बन चुकी हैं और अब कोशिश कर रही हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैंसर की समय पर जांच कराने और इलाज शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर सकें. मनीषा ने इस बात का भी कई बार जिक्र किया है कि वे कैंसर के लक्षणों को लंबे समय तक इग्नोर करती रही हैं क्योंकि उन्हें लगता था कि ये आम समस्याएं हैं. ऐसे में यहां जानिए ओवेरियन कैंसर क्या है, इसके लक्षण (Ovarian Cancer Symptoms) कैसे दिखते हैं और मनीषा ने किन लक्षणों को शुरुआत में ना पहचानने की गलती की थी.
यह भी पढ़ें – Sanjay Dutt को हुआ था फेफड़ों का कैंसर, बताया Stage 4 Lung Cancer को कैसे दी मात
मनीषा कोइराला ने इग्नोर किए ओवेरियन कैंसर के ये लक्षण
अपनी बुक हील्ड के बारे में बात करते हुए मनीषा कोइराला ने कहा था, “मेरा शरीर संकेत और लक्षण दिखाने लगा था, मैं अक्सर ही बीमार पड़ती थी, मेरा पेट बढ़ने लगा था, मेरा पेट फूला हुआ रहता था और मुझे लगता था कि यह उम्र के कारण है या लाइफस्टाइल की वजह से है. कैंसर आखिरी चीज थी जो मेरे दिमाग में थी. मैं इससे (लक्षणों से) बचती रही और तबतक बचती रही जबतक कि मुझे इतना ज्यादा दर्द नहीं होने लगा जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकी और मुझे अपने भाई को कहना पड़ा कि वह मुझे अस्पताल ले जाए, चेकअप करवाए क्योंकि कुछ गलत जरूर है.”
शुरू हुई कैंसर से जंग
मनीषा के टेस्ट हुए तो पता चला मनीषा को एडवांस्ड स्टेज का ओवेरियन कैंसर है. यह मनीषा के लिए बेहद शॉकिंग था और पूरे परिवार को झटका लगा था. इसके बाद ही मनीषा की कैंसर से जंग शुरू हुई. मनीषा डॉक्टरों से मिलीं, टेस्ट हुए, कैंसर को फिर कंफर्म किया गया, 11 घंटे लंबा चलने वाला ऑपरेशन हुआ, कीमोथेरेपी चली और शरीर ने बेहतर रिस्पोंड किया. साल 2013 में मनीषा कैंसर फ्री हो गई थीं.
ओवेरियन कैंसर क्या है, इसके लक्षण कैसे दिखते हैं
महिलाओं के प्रजनन अंग ओवरी में कैंसर पनपने को ओवेरियन कैंसर या अंडाशय का कैंसर कहा जाता है. इस कैंसर को शुरुआती स्टेज में पहचानना मुश्किल होता है क्योंकि इसके लक्षण आम दिक्कतों जैसे ही लगते हैं. ऐसे में अगर ये लक्षण कई दिनों तक बने रहते हैं तो जांच कराने में देरी ना करें –
- पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
- अक्सर ही पेट फूलना (Bloating)
- पेट बाहर निकलना
- थकान महसूस होना
- सेक्स के दौरान दर्द महसूस होना
- बिना किसी कारण वजन कम होना
- एब्नॉर्मल वैजाइनल ब्लीडिंग होना
- दस्त या कब्ज की समस्या होना.
यह भी पढ़ें – Rashmika Mandanna ने बताया कैसे हुई हिप इंजरी, डांस शूट के दौरान डिटैच हुए जॉइंट्स अब पैर उठाना भी मुश्किल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
16 mins agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
2 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
21 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
22 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines