Rashmika Mandanna ने बताया कैसे हुई हिप इंजरी, डांस शूट के दौरान डिटैच हुए जॉइंट्स अब पैर उठाना भी मुश्किल

Rashmika Mandanna Hip Injury: रश्मिका मंदाना पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया या ऑफलाइन इवेंट्स में नजर नहीं आ रही थीं जिसके बाद एक्ट्रेस ने सभी को अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि उन्हें फिल्म मायसा की शूटिंग के दौरान किस तरह हिप इंजरी हुई थी.

Rashmika Mandanna Hip Injury

रश्मिका ने बताया कैसे लगी हिप्स पर चोट.

Rashmika Mandanna Injury: एक्ट्रेस मंदाना पिछले कुछ समय से लाइमलाइट से दूर हैं. ऐसे में अपने नजर ना आने की वजह बताया हुए रश्मिका ने सभी को अपनी हेल्थ अपडेट दी है. रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है और कैप्शन में लिखकर बताया है कि वे हिप इंजरी (Hip Injury) के कारण कई दिनों से गायब हैं. रश्मिका ने बताया कि किस तरह फिल्म मायसा की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी. यह उनकी बैक-टू-बैक तीसरी इंजरी है जिसके कारण उनके लिए पैर उठाना भी मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुई रश्मिका को हिप इंजरी

अपने पोस्ट में रश्मिका ने एक्सप्लेन किया कि उन्हें कुछ समय पहले ही तीसरी इंजरी हुई है. यह बैक टू बैक तीसरी इंजरी है. रश्मिका ने लिखा, “अब मुझे अपने शरीर को इंसानी शरीर की तरह ट्रीट करना शुरू कर देना चाहिए बजाय किसी मशीन की तरह.” रश्मिका ने बताया कि हिप्स के साइड में 4 टेंडन्स होते हैं जो हिप्स को पैरों से कनेक्ट करते हैं. यही टेंडन्स अपनी जगह से हट गए हैं और अगर रश्मिका को अपने पैर फिर से उठाने हैं या नॉर्मल चलना-भागना है तो इन टेंडन्स को फिर से अटैच करना जरूरी है.

रश्मिका ने पोस्ट में बताया कि उन्हें यह हिप इंजरी फिल्म मायसा (Mysaa) के सेट पर डांस शूट के दौरान हुई थी. रश्मिका ने इसे अपनी सबसे अग्रेसिव फिल्म भी बताया है.

विज्ञापन

फैंस को अपनी सेहत को लेकर परेशान ना होने के लिए कहते हुए रश्मिका ने लिखा, “चिंता मत कीजिए… दर्द होता है लेकिन यह असहनीय नहीं है. यह ऐसा महसूस होता है जैसे भगवान ने कहा हो कि तुमपर छोड़ दिया जाए तो तुम कभी ब्रेक नहीं लोगी तो यह मेरे ऊपर है… मुझे यह करने दो.”

वजन को लेकर हो रही है चिंता

विज्ञापन

रश्मिका ने अपने वजन को लेकर चिंता जताई है. रश्मिका ने लिखा, “मैं बहुत-बहुत कोशिश कर रही हूं कि मेरा वजन ना बढ़े क्योंकि में किसी बीस्ट की तरह वर्कआउट करती हूं और दौड़ती हूं जो मुझे डिसेंट शेप में रखता है और अब मैं कुछ समय तक ना वर्कआउट कर पाउंगी और ना ही दौड़ सकूंगी. और अगर मैं वर्कआउट नहीं करती हूं तो मैं क्या करती हूं…. मैं खाती हूं और मैं डिजर्ट मॉन्सटर बन जाती हूं.”

किन कारणों से होती है हिप इंजरी

विज्ञापन
  • आमतौर पर देखा जाए तो हिप इंजरी कई कारणों से हो सकती है. सबसे पहले आता है गिरना. अगर व्यक्ति अपनी कमर के बल गिर गया है तो इससे हिप फ्रैक्चर या इंजरी हो सकती है.
  • एक्सीडेंट होने पर या स्पॉर्ट इंजरी से भी हिप्स पर चोट आती है. इससे हिप डिसलोकेशन या हिप फ्रैक्चर हो सकता है.
  • बहुत ज्यादा एक्टिव होने पर भी हिप्स पर दबाव बढ़ता है. अगर व्यक्ति स्पोर्ट्स में है या फिजिकली भागने-दौड़ने वाले काम करता रहता है तो हिप इंजरी होने की संभावना बढ़ जाती है.
  • उम्र बढ़ने के कारण भी हिंप इंजरी की संभावना बढ़ती है. वहीं, हड्डियों की बीमारियां भी हिप्स को कमजोर बना देती हैं.
  • मसल्स का कमजोर होना भी हिप इंजरी की वजह (Hip Injury Causes) बन सकता है. मसल्स कमजोर होने पर जॉइंट्स ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें – उठते-बैठते ही पूंछ की हड्डी में दर्द क्यों होता है? हड्डियों के डॉक्टर ने बताया क्या करें और क्या नहीं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ