Lung Cancer Stage 1 Symptoms: फेफड़ों के कैंसर को साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण आम दिक्कतों जैसे नजर आते हैं जिसके कारण इस कैंसर की समय रहते पहचान करना मुश्किल होता है. कैंसर के सेल्स फेफड़ों में पनपने लगते हैं तो इसे लंग कैंसर या फेफड़ों का कैंसर (Fefdo Ka Cancer) कहा जाता है. यह कैंसर फेफड़ों से शुरू होकर शरीर के बाकी अंगों तक फैल सकता है. फेफड़ों का कैंसर होने पर स्टेज 1 के लक्षण को जितना जल्दी पहचान लिया जाए उतना अच्छा है. ऐसे में एक सवाल अक्सर पूछा जाता है कि क्या फेफड़ों के कैंसर का पहला लक्षण खांसी होना है. यहां जानिए खांसी होना कैंसर का लक्षण है या नहीं और फेफड़ों का कैंसर होने पर कौन-कौन से लक्षण नजर आने लगते हैं.
यह भी पढ़ें- दिमाग की दुश्मन है आपकी यह गलती, डॉक्टर ने बताया रात की ये आदतें आपके ब्रेन को कर सकती हैं डैमेज
फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
लगातार खांसी होना – फेफड़ों के कैंसर का पहला लक्षण है लगातार खांसी होना. अगर 2 से 3 हफ्तों तक खांसी बनी हुई है और गंभीर होती जा रही है, तो यह फेफड़ों के कैंसर का लक्षण हो सकता है.
बलगम में खून आना – खांसी में अक्सर ही बलगम निकलता है. लेकिन, बलगम में खून आ रहा है तो यह गंभीर समस्या का संकेत या कहें कैंसर का लक्षण (Fefdo Ke Cancer Ke Lakshan) हो सकता है.
सीने में दर्द होना – खांसते हुए, हंसने हुए या गहरी सांस लेते हुए सीने में दर्द होता है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है. ऐसा ट्यूमर के फैलने का संकेत हो सकता है.
आवाज में बदलाव – फेफड़ों के कैंसर में आवाज में बदलाव आ जाता है. आवाज में भारीपन महसूस होता है.
सांस फूलना – बिना किसी ज्यादा मेहनत के या फिर किसी नॉर्मल एक्टिविटी को करने पर भी सांस फूलने लगती है.
बार-बार इंफेक्शन – सांस संबंधी इंफेक्शन होना, बार-बार निमोनिया या ब्रोंकाइटिस जैसी दिक्कतें होना फेफड़ों के कैंसर का लक्षण हो सकता है.
भूख में कमी आना – फेफड़ों के कैंसर का एक लक्षण भूख में कमी आना भी हो सकता है. कैंसर का साइज बढ़ने पर ऐसा होता है.
ये लक्षण दिखें तो क्या करें
अगर आपको शरीर में यहां दिए 2 या 3 लक्षण भी नजर आएं तो डॉक्टर से जांच करवाएं. ये लक्षण 2 से 3 हफ्तों से ज्यादा बने रहते हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी नहीं करनी चाहिए. डॉक्टर एक्स रे या सीटी स्कैन करके कैंसर का पता लगाएंगे. समय पर की गई स्क्रीनिंग से इलाज शुरु किया जा सकता है और कैंसर से बचा जा सकता है.
यह भी पढ़ें – कान की वजह से चक्कर आने का क्या मतलब होता है? यहां जानिए दोनों में क्या है संबंध
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
6 mins agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
1 hr agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
5 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
6 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
8 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
10 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines