Liver Health: लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है जो कि बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन का काम करता है। लिवर की खास बात यह है कि ये हमारे मेटाबोलिज्म को तेज करने के साथ-साथ न्यूट्रीएंट्स के अवशोषण(Absorption) को बढ़ाता है। लेकिन, अगर इस अंग के काम काज पर असर पड़ जाए तो शरीर को कई सारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। लिवर से जुड़ी एक नॉर्मल परेशानी है इसमें गर्मी का बढ़ जाना है। असल में ये ऐसी स्टेज है जो फैटी लिवर होने से पहले होता है।
अगर ज्यादा तेल और मसालों वाले भोजन का सेवन करना, स्ट्रेस, नींद की कमी, पानी की कमी और गलत टाइम पर खान-पान इस परेशानी को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा कई बार दवाइयों के कारण भी लिवर की गर्मी बढ़ने (Liver Heats Up) लगती है। इस कंडीशन में शरीर में कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। इस बारे में Primary Health Care से Dr.Mona Sharma ने कुछ लक्षणों पर जानकारी दी-
जीभ पर चकत्ते होना
अगर लिवर में गर्मी बढ़ती है तो हमारी जीभ पर चकत्ते हो जाते हैं। ये आपको पीले, सफेद या लाल रंग के नजर आ सकते हैं, जैसे- मुंह में छाले होना। ये काफी दर्दनाक होता है और कई बार लोगों को खाने और पीने में भी परेशानी महसूस होने लगती है। अगर आपको बीच-बीच में छाले हो रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है,क्योंकि ये लिवर में गर्मी बढ़ने का लक्षण है।
ये भी पढ़ें- क्यों होता है फंगल इंफेक्शन? इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी, क्या कहते हैं Doctor
‘बॉडी एक्ने’ होना
लिवर की गंदगी जब तापमान बढ़ाती है तो शरीर पर इसका असर दिखने लगता है। ये चेहरे पर ही नहीं बल्कि, पीठ पर भी दिखने लगता है। आप इनको छोटे-छोटे दाने के रूप में पीठ, चेहरे और जांघ पर भी नजर आते हैं।
मुंह से बदबू आना
कभी-कभी मसालेदार खाना खाने से हमारा पेट परेशान हो जाता है और ठीक से साफ नहीं हो पाता है। इसलिए फिर हमारे मुंह से बदबू लगातार आने लगती है। ये भी लिवर से जुड़ी गर्मी का कारण हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Body Parts भी डरते हैं, कौन-कौन से और कैसे इन्हें पहचानें, जानें
मल का रंग बदलना
इसके अलावा अगर मल का रंग बदलना भी एक तरह से लिवर में गंदगी जमा होने का ही लक्षण होता है। तो, अगर शरीर में ऐसे लक्षण नजर आते हैं तो सावधानी बरतने की जरूरत होती है। क्योंकि लंबे समय में ये पूरे लिवर को डैमेज करती है और आप गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
लिवर की गर्मी कैसे करें दूर
- हाइड्रेटेड रहें
- मांस कम खाएं
- शराब न पिएं
- स्मोकिंग से दूरी बनाएं
- अनहेल्दी फूड्स के सेवन से बचें
- स्ट्रेस न लें
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
5 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
6 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
10 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
11 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
13 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
15 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines