हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Liver Cancer: आपकी ये 4 आदतें बन सकती हैं लिवर कैंसर की वजह, जानिए कैसे रिवर्स होगा डैमेज

Liver Cancer Symptoms: लिवर की सही देखरेख ना करने पर लिवर डैमेज हो सकता है और लिवर कैंसर का खतरा बढ़ता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौनसी आदतें हैं जिनसे परहेज ना करने पर लिवर कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन
Liver Cancer Causes: रोजमर्रा की गलतियां भी बन सकती हैं लिवर कैंसर की वजह. Image Credit- Freepik

Liver Cancer: लिवर की दिक्कतें ज्यादातर खराब जीवनशैली और आदतों के कारण होती हैं. वहीं, खानपान में क्या शामिल किया जा रहा है और क्या नहीं यह भी लिवर डैमेज (Liver Damage) की वजह बनता है. ऐसे में लगातार हो रहे क्रोनिक लिवर डैमेज से लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं जैसे लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) या लिवर कैंसर. इसी बारे में इंस्टाग्राम पर लिवर की सेहत पर बात करते हुए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि लिवर को डैमेज करने वाली कौनसी आदतें हैं जिन्हें छोड़ना बेहद जरूरी है. डॉक्टर का कहना है कि इन कामों को करना छोड़ दिया जाए तो लिवर डैमेज को कम किया जा सकता है जिससे लिवर कैंसर होने की संभावना भी घटने लगती है.

लिवर कैंसर का कारण बन सकते हैं ये काम

प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट खाने पर लिवर को नुकसान होता है. इनमें नाइट्रेट्स और प्रीजर्वेटिव्स के साथ ही केमिकल एडिटिव्स की अत्यधिक मात्रा होती है जो समय के साथ-साथ लिवर में जमना शुरू हो जाती है. लिवर शरीर के टॉक्सिंस को फिल्टर करने का काम करता है लेकिन अगर इन खतरनाक सब्सटेंस की चपेट में आता रहेगा तो लिवर सेल डैमेज होने लगती है और क्रोनिक इंफ्लेमेशन बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप भी लिवर कैंसर से दूर रहना चाहते हैं तो प्रोसेस्ड मीट के सेवन को कम कर दें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से बाल पतले होते हैं? जानिए बाल झड़ने लगें तो कौन सा Vitamin लेना चाहिए

एल्कोहल का सेवन

विज्ञापन

लिवर कैंसर के सबसे बड़े कारणों में से एक है एल्कोहल का सेवन. शराब पीने की आदत लिवर के लिए खतरनाक साबित होती है. एल्कोहल (Alcohol) में सिर्फ देसी शराब ही नहीं बल्कि डॉ. सेठी के अनुसार रेड वाइन और बियर भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है. लिवर एल्कोहल को मेटाबॉलाइज करता है जिससे फैट जमने लगता है, इंफ्लेमेशन बढ़ती है और लिवर में स्कारिंग होती है जिससे लिवर सिरोसिस हो सकता है.

तली चीजें खाना

विज्ञापन

कम मात्रा में व्यक्ति जो चाहे खा सकता है लेकिन कहते हैं ना कि अति किसी भी चीज की बुरी होती है, इसी तरह अगर तली चीजों को भी जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को डैमेज करने लगती हैं. फ्रेंच फ्राइज, पकौड़े और फ्राइड चिकन वगैरह अनहेल्दी फूड्स की गिनती में आते हैं और इनमें अनहेल्दी फैट्स भी होते हैं जोकि लिवर पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं. इन फूड्स को जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो इनसे लिवर फंक्शन बिगड़ता है.

शुगरी ड्रिंक्स पीना

विज्ञापन

शुगरी ड्रिंक्स यानी वो ड्रिंक्स जिनमें चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इन ड्रिंक्स में सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स और मीठे पैकेट वाले जूस शामिल हैं. इन ड्रिंक्स से लिवर में फैट जमने लगता है. यही ड्रिंक्स नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर (Non Alcoholic Fatty Liver) का कारण भी बनती हैं.

कैसे रिवर्स होगा लिवर डैमेज (How To Reverse Liver Damage)

विज्ञापन

लिवर कैंसर ना हो और लिवर डैमेज कम हो इसके लिए खानपान और लाइफस्टाइल की आदतों को बदला जा सकता है. प्रोसेस्ड फूड्स के बजाय अपने खानपान में ताजा फल और सब्जियों को शामिल करके, दाल और मछली समेत पोषक तत्वों के फूड्स खाकर लिवर डैमेज रिवर्स करने की कोशिश की जा सकती है. इसके साथ ही लिवर की दिक्कतें होने लगें तो एल्कोहल का सेवन बंद करना जरूरी है. शुगरी ड्रिंक्स के बजाय पानी पीना, हर्बल टी पीना और फलों के ताजा जूस पीना लिवर के लिए फायदेमंद होता है. फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान दें. बढ़ता वजन भी लिवर की दिक्कतों की वजह बनता है, इसीलिए वेट कंट्रोल में रखने के लिए एक्सरसाइज करें और खुद को फिट रखें.

यह भी पढ़ें – किडनी के लिए सबसे बुरी हैं ये 3 चीजें, एक्सपर्ट ने कहा बढ़ जाएगा Kidney Damage का खतरा

विज्ञापन

लिवर कैंसर के क्या लक्षण हैं (Liver Cancer Symptoms)

  • लिवर में या लिवर के आस-पास हर समय दर्द महसूस होना.
  • पेट में सूजन नजर आना.
  • पेट से होते हुए दाएं कंधे के आगे और पीछे की तरफ दर्द होना.
  • पीलिया हो जाना या आंखों और त्वचा का पीला नजर आना.
  • दाईं पसली के बिल्कुल नीचे त्वचा का फूला हुआ दिखना.
  • कहीं भी चोट लगते ही खून निकलना शुरू हो जाना.
  • शरीर में कमजोरी महसूस होना और हर समय थकान होना.
  • भूख में कमी, वजन कम होना शुरू हो जाना और जब-तब उल्टी या जी मितलाना महसूस करना.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola