किस विटामिन की कमी से बाल पतले होते हैं? जानिए बाल झड़ने लगें तो कौन सा Vitamin लेना चाहिए

Which Vitamin Causes Hair Fall: शरीर में इस खास विटामिन की कमी होने से बालों का झड़ना या पतला होना शुरू हो सकता है. ऐसे में जानिए कहीं आपको भी तो इसी चलते बालों को अलविदा नहीं कहना पड़ रहा.

Vitamin Deficiency Thin Hair

Vitamin Deficiency And Hair Fall: बालों के झड़ने और पतले होने के पीछे कौनसा विटामिन जिम्मेदार है, जानिए यहां. Image Credits- Freepik

Vitamin Deficiency: शरीर अंदर से दुरुस्त रहता है तो बाहर से भी खूबसूरत नजर आता है. लेकिन, अगर शरीर ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से घिरा रहेगा या शरीर में किसी पोषक तत्व, खनिज या विटामिन की कमी होगी तो उसका असर त्वचा और बालों पर भी नजर आएगा. इसी तरह यहां ऐसे ही विटामिन का जिक्र किया जा रहा है जिसकी कमी बालों के पतले होने (Thin Hair) और बालों के झड़ने (Hair Fall) की वजह बनती है. ऐसे में यहां जानिए कौनसा है यह विटामिन जिसकी कमी बालों को बुरी तरह करती है प्रभावित.

विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से पतले होते हैं बाल | Which Vitamin Deficiency Causes Thin Hair

विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) से बाल पतले होने लगते हैं या बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. विटामिन डी धूप से मिलने वाला विटामिन है जिसकी कमी से हड्डियों में दर्द रहने लगता है, मसल्स में कमजोरी आ जाती है, चक्कर आने जैसा महसूस होता है, सिर घूमने लगता है, हर समय थकान महसूस होती है, बाल झड़ने लगते हैं, मूड खराब रहता है, चोट भरने में समय लगता है और लो फील होने लगता है. ऐसे में विटामिन डी की कमी को पूरा करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

विटामिन डी हेयर फॉलिकल्स को प्रभावित करता है जिससे हेयर ग्रोथ पर असर नजर आता है. विटामिन डी की कमी होने पर हेयर ग्रोथ कम होने लगती है जिससे बालों का झड़ना शुरू हो जाता है और बाल पहले से पतले नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी कैसे पूरी होगी

  • विटामिन डी की मुख्य स्त्रोत (Vitamin D Source) सूरज की धूप होती है. ऐसे में रोजाना 15 मिनट सुबह की धूप लेने पर इस कमी को पूरा किया जा सकता है.
  • फैटी फिश विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकती है. इससे अच्छी मात्रा में शरीर को विटामिन डी मिल जाता है.
  • विटामिन डी के लिए अंडा खाया जा सकता है. खासतौर से अंडे के पीले भाग को खाने पर विटामिन डी मिलता है.
  • मशरूम से भी विटामिन डी मिलता है. मशरूम खाने पर शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं.
  • दूध और दूध से बनी चीजें खासतौर से चीज विटामिन डी का स्त्रोत होता है.
  • अपनी डाइट में विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड्स को भी शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – यूरिक एसिड को शरीर से निचोड़कर निकाल देंगी ये 5 चीजें, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने शेयर किए नुस्खे

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ