पैरों में दिखने वाले ये संकेत कितने गंभीर, जानें किस बीमारी का बढ़ता है खतरा

पैरों में अगर कोई अलग सा बदलाव दिखाई देता है, तो आपको समझना होगा कि यह आम नहीं बल्कि किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कैंसर की बीमारी का भी एक लक्षण हो सकता है।

Pancreatic Cancer

कई बार लोग छोटी-मोटी समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं, जो एक दिन अचानक एक गंभीर बीमारी का परिणाम होती है। पैरों में दर्द होना भी वही आम समस्या है, जिस पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। व्यस्क इस समस्या को बढ़ती उम्र का तगाजा देते हुए इग्नोर करते हैं जबकि पैरों में होने वाला यह बदलाव पैंक्रियाटिक कैंसर का भी एक शुरुआती संकेत हो सकता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो तुरंत इन समस्याओं पर गौर कर इलाज करवाते हैं, मगर कैंसर की पुष्टि होना आसान नहीं होता है। यूरोपीय कैंसर रोगी गठबंधन द्वारा एक रिसर्च में पाया गया कि खून के थक्के बनने से पैंक्रियाटिक कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। आइए समझते हैं पैंक्रियाटिक कैंसर और पैरों के संबंध के बारे में।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

यूरोपीय कैंसर रोगी गठबंधन (European Cancer Patient Coalition) द्वारा 70% तक कैंसर रोगी इस प्रकार के कैंसर से बिल्कुल अनजान थे क्योंकि इस संकेत को लेकर उनमें कोई जागरूकता नहीं थी। पैंक्रियाटिक कैंसर की बीमारी का इलाज कठिन है। पैंक्रियाटिक कैंसर होने पर पैरों में भी कई अजीबोगरिब बदलाव दिखाई देते हैं, जो अलग तो होते हैं लेकिन कैंसर की ओर इशारा नहीं करते हैं जबकि असल में यह कैंसर ही होता है।

विज्ञापन

पैरों के संकेत

मेयो क्लिनिक में पैंक्रियाटिक डिजीज के प्रमुख डॉ. शांति स्वरूप वेगे ने बताया कि पैंक्रियाटिक कैंसर में पैरों में दर्द होना सबसे आम लक्षण होता है। पैरों में खून के थक्के जमने से यह दर्द होता है। सूजन होना, लालपन होना और गर्मी महसूस करना। पैरों वाले ये संकेत धीरे-धीरे फेफड़ों को भी प्रभावित कर देते हैं, जिससे रेस्पिरेटरी इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है।

विज्ञापन

सबसे खतरनाक है यह कैंसर

डॉक्टर शांति स्वरूप वेगे के मुताबिक कैंसर का यह प्रकार सबसे कठिन होता है। इसका इलाज समय से शुरू होना जरूरी है ताकि निदान पाया जा सके। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस कैंसर से सिर्फ 5% लोग ही अपनी जान बचा पाते हैं। यह आंकड़ा गंभीर है। आधुनिक और समय पर इलाज से यह आंकड़ा बढ़कर 7% तक जा सकता है।

 Cancer Signs

विज्ञापन

पैंक्रियाटिक कैंसर के अन्य लक्षण

  • वजन कम होना।
  • पेट में दर्द होना।
  • एसिडिटी होना।
  • पीलिया की स्थिति भी इस कैंसर का संकेत होती है।
  • भूख में कमी होना।

Pancreatic Cancer से बचाव के तरीके

  1. धूम्रपान करने से बचें।
  2. हेल्दी डाइट फॉलो करें।
  3. नियमित रूप से व्यायाम करें।
  4. वजन नियंत्रण भी रखना जरूरी है।
  5. लहसुन, पालक, ब्रोकोली, फूलगोभी जैसी सब्जियों का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ