दुबले-पतले लोगों में फैटी लिवर का रिस्क क्यों? जानें इस पर डॉक्टर की राय

फैटी लिवर की समस्या इन दिनों सामान्य हो गई है। यह बीमारी किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है। मोटे लोगों में फैटी लिवर डिजीज के लिए फैट को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन पतले लोगों में फैटी लिवर की शिकायत का क्या कारण है? आइए जानते हैं।

Fatty Liver Symptoms

Fatty Liver Symptoms

फैटी लिवर की समस्या किसी भी इंसान को हो सकती है। इस रोग में लिवर सेल्स में एक्सट्रा फैट जमने लगता है, जिस वजह से इसे फैटी लिवर पुकारा जाता है। फैटी लिवर ज्यादा शराब पीने से, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा खाने से होता है। जो लोग ज्यादा शराब पीते हैं, उनमें AFLD यानी एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज होता है। डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल में भी फैटी लिवर की समस्या होने की संभावना रहती है। इन सबके अलावा, जो लोग पतले होते हैं, उनमें भी फैटी लिवर के मामले पाए जाते हैं जो कि थोड़ा आश्चर्यजनक है। जी हां, क्योंकि पतले लोगों के शरीर में फैट की मात्रा बिल्कुल कम होती है और लिवर में फैट पाया जाता है। इसे लीन फैटी लिवर कहते हैं और इसमें पेट के आस-पास की चर्बी बढ़ती है। चलिए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

विज्ञापन

पतले लोगों में फैटी लिवर की समस्या क्यों?

पतले लोगों में फैटी लिवर होना भी सामान्य है। इसे लीन NASH या फिर लीन MASH कहा जाता है। यह स्थिति इस बात को दर्शाती है कि पतले लोग, जिनके शरीर में बिल्कुल फैट नहीं है, उन्हें भी लिवर से जुड़े रोग हो सकते हैं। जैसे पतले लोगों में डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या होती है, ठीक वैसे ही लिवर डिजीज भी इन लोगों के अंदर होने वाला एक कॉमन डिजीज है।

विज्ञापन

फैटी लिवर के कुछ कारण

डॉक्टर आकाश माथुर के मुताबिक, पतले लोगों में फैटी लिवर की समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि:

विज्ञापन

जेनेटिक्ल इश्यू- फैमिली हिस्ट्री में लिवर से जुड़े रोगों का होना।

पर्यावरण- टॉक्सिक और प्रदूषक तत्वों के संपर्क में रहने से भी पतले लोगों को फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

इंसुलिन रेजिस्टेंस- इंसुलिन रेजिस्टेंस लिवर में कई प्रकार से फैट को जमा कर सकता है। इस कारण फैटी लिवर डिजीज हो सकता है।

खराब लाइफस्टाइल का बड़ा रोल

अजमेर, राजस्थान के एमबीबीएस गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर आकाश माथुर बताते हैं कि पतले लोगों में खराब लाइफस्टाइल फैटी लिवर का सबसे प्रमुख कारण है। डॉक्टर बताते हैं कि इस समस्या के होने के पीछे सेंट्रीपिटल ओबेसिटी जिम्मेदार है। इस प्रकार के मोटापे में शरीर के पेट, कमर और छाती के आस-पास की चर्बी फैलती है और बढ़ती है। ये फैट ही Fatty Liver का कारण होता है। अब यह चर्बी क्यों जमा होती है, इसके लिए हमें इसके कारण जानने होंगे।

विज्ञापन

Centripetal Obesity की वजह

ऐसा मोटापा जंक फूड खाने से, ज्यादा मीठा खाने से, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से या फिर सिडेंटरी लाइफस्टाइल (Sedentary Lifestyle) के चलते बढ़ता है। मोटापे की इस स्थिति से टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक, फैटी लिवर डिजीज और मेटाबोलिक सिंड्रोम होने का भी रिस्क बढ़ जाता है।

विज्ञापन

बचाव के लिए क्या करें?

डॉक्टर आकाश के मुताबिक, इस परेशानी से बचाव के लिए आप कुछ बातों का अपना सकते हैं:

  • रोजाना 30 से 45 मिनट तक व्यायाम करें। इसमें हल्की वॉक या जॉगिंग कर सकते हैं।
  • मीठे फूड्स और लिक्विड्स से दूरी बनाएं।
  • जंक और प्रोसेस फूड से दूरी बनाएं।
  • धूम्रपान और शराब का सेवन कम करें।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ