Bathing For Better Sleep: सभी चाहते हैं कि रात में बिस्तर पर लेटकर आंख बंद करते ही नींद आ जाए. लंबी और गहरी नींद लेने के बाद अगले दिन व्यक्ति खुद को एनर्जेटिक भी महसूस करता है. लेकिन, ऐसे बहुत से लोग हैं जो बिस्तर पर घंटों तक आंख बंद करके लेटे रहते हैं लेकिन फिर भी उन्हें नींद नहीं आती है. अगर नींद आती भी है तो बार-बार टूटने लगती है और अगली सुबह उठने के बाद भी सुकून महसूस नहीं होता है. ऐसे में आपकी इस चिंता का हल एक स्टडी ने दे दिया है. स्लीप मेडिसिन रिव्यू जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक रात में नहाकर लेटने पर अच्छी नींद आ सकती है.
यह भी पढ़ें – FSSAI ला सकता है फूड पैकेट्स पर नया लेबल, क्या है यह Label और इसका क्या होगा मतलब, जानिए यहां
अच्छी नींद के लिए रात में कैसे नहाना चाहिए
रात के समय अच्छी और गहरी नींद आए इसके लिए सोने से 1 से 2 घंटे पहले गर्म पानी से नहाया जा सकता है. 104 से 109 डिग्री फेरेनहाइट या 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के पानी से नहाया जाए तो इससे स्लीप क्वालिटी बेहतर हो सकती है.
रिसर्चर्स ने इस स्टडी के लिए 5,322 स्टडीज को एनेलाइज किया और डाटा इकट्ठा किया. खोज में पता चला कि 104 से 109 डिग्री फेरेनहाइट तापमान के पानी से अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है. अगर लोग सोने के समय से 1 से 2 घंटे पहले नहाते हैं तो नींद आने की स्पीड औसतन 10 मिनट बढ़ जाती है.
गर्म पानी से नहाने पर शरीर का थर्मोरेग्यूलेटरी सिस्टम स्टिम्यूलेट होता है. इससे शरीर के इंटरनल कोर से हाथ-पैरों की पेरिफेरल साइट्स तक ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पूरे शरीर की हीट हटती है और शरीर का तामपान कम होता है जिससे बेहतर नींद आने में मदद मिलती है.
पूरी नींद ना लेने पर क्या होता है
- अगर व्यक्ति रात में चैन की नींद नहीं लेता है तो इससे व्यक्ति की सेहत बिगड़ सकती है, खासकर शरीर में अगले पूरे दिन थकान रहती है.
- फोकस बिगड़ जाता है और किसी भी चीज पर ध्यान लगाने में दिक्कत होती है.
- मूड खराब रहता है, तनाव महसूस होता है और व्यक्ति को दुखी भी महसूस होने लगता है.
- नींद की कमी या अच्छी नींद ना लेना वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है.
- नींद पूरी ना होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है.
यह भी पढ़ें – कैंसर से जुड़े ये 10 मिथक कहीं आप भी तो नहीं समझते सच? एक्सपर्ट्स ने बताया किन बातों पर नहीं करना चाहिए यकीन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
14 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
16 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
19 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
22 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Science Direct
First published on:
Know More: Editorial Guidelines