FSSAI ला सकता है फूड पैकेट्स पर नया लेबल, क्या है यह Label और इसका क्या होगा मतलब, जानिए यहां

New Food Warning Label: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नए फूड लेबल को लाने का प्रस्ताव रखा है. इस नए फूड लेबल को फूड पैकेट के सामने लगाया जाएगा. इस लेबल पर लिखी जानकारी का फॉन्ट साइज भी बड़ा होगा.

Food Label

लाल षटकोण लेबल पर लिखी होगी फूड प्रोडक्ट की जानकारी. AI Generated Image

Warning Label On Foods: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाने के पैकेट्स पर सिंगल-फेज अप्रोच लाने का प्रस्ताव दिया है. इसमें फूड पैकेट्स के सामने के हिस्से पर न्यूट्रिशनल लेबलिंग होगी जिससे उस फूड के सेहत पर असर के बारे में लिखा होगा. सफेद चोकोर बैकग्राउंड पर लाल रंग के षटकोण साइन को फूड पैकेट्स के आगे लगाने के लिए FSSAI ने सर्वोच्च न्यायालय में एक एफिडेविट दायर किया है और फ्रंट ऑफ पैक वॉर्निंग लेबल (Warning Label) लागू करने के लिए स्पष्ट समय सीमा की मांग की है. इस प्रस्तावित सिस्टम के तहत फूड रेगुलेटर को खाने के पैकेट के सामने वाले हिस्से पर उन पोषक तत्वों के बारे में लिखना होगा जो उस खाने में हैं जिससे उपभोक्ता को प्रोडक्ट के बारे में पर्याप्त जानकारी मिल जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉर्निंग साइन से क्या होगा स्पष्ट

नए फ्रंट फूड लेबल पर फूड की सामग्री नहीं बल्कि वॉर्निंग लिखी होगी जो यह बताएगी कि खाने में ज्यादा नमक है, शुगर है या फिर फैट की ज्यादा मात्रा है. यह रेड षटकोण लेबल कनाडा से मिलता जुलता है. इस नए वॉर्निंग लेबल में एक या दो तत्वों के बारे में ही नहीं बल्कि खाने में हर एक तत्व की मात्रा लिखी होगी जो सामान्य स्तर से ज्यादा होगी.

इन नए लेबल को पब्लिक और इंडस्ट्री कंसल्टेशन के बाद ही फाइनलाइज्ड किया जाएगा. इसमें 4 महीनों तक का समय लग सकता है. वहीं, फूड व्यापारियों को इस लेबल को वॉलेंटरी इम्प्लिमेंटेशन के लिए 365 दिनों का समय मिलेगा. इससे कमर्शियल तौर पर आने वाली मुश्किलें कम होंगी और जो फूड पैकेट्स जिनकी पैकेजिंग नए रूल से पहले हुई होगी उनकी बिक्री में दिक्कत नहीं होगी.

विज्ञापन

पैकेट पर कैसा नजर आएगा नया फूड लेबल

  • इस नए फूड लेबल को पैकेट के पीछे नहीं बल्कि फूड पैकेट के आगे लगाया जाएगा. यह लाल रंग का षटकोण लेबल (Red Hexagon Label) होगा जो सफेद रंग के बैकग्राउंड के ऊपर बना होगा.
  • इस लाल षटकोण लेबल के ऊपर हाई सॉल्ट, हाई शुगर या हाई फैट या फिर तीनों चीजें लिखी हो सकती हैं. फूड में जिन भी तत्वों की मात्रा ज्यादा होगी वह इस लेबल पर नजर आएंगे.
  • यह वॉर्निंग लेबल फूड पैकेट के फ्रंट पर सबसे ऊपर लेफ्ट या राइट साइड पर नजर आएगा.
  • लाल षटकोण में न्यूट्रिएंट का नाम साफ अक्षरों में लिखा होगा.
  • अगर सिर्फ एक ही पोषक तत्व हाई मात्रा में होगा तो सिर्फ एक की ही वॉर्निंग लेबल पर लिखी होगी.
  • अगर 2 या 3 पोषक तत्व हाई मात्रा में होंगी तो वे सभी इस लेबल पर लिखे नजर आएंगे.
  • वॉर्निंग का फॉन्ट साइज पैकेट के पीछे लिखी जानकारी से एक पॉइंट ज्यादा होगा.

यह भी पढ़ें- फोन में लगे रहने की आदत बच्चों में बढ़ा सकती है स्ट्रेस लेवल्स, AIIMS की डॉक्टर ने माता-पिता को बताए नुकसान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ