क्या रात में सोने से 1-2 घंटे पहले गर्म पानी से नहाने पर अच्छी नींद आती है? जानिए क्या कहती है स्टडी

Bathing Before Sleeping: रात में बहुत से लोगों को गहरी नींद लेने में परेशानी होती है और कई बार तो घंटों तक लेटे रहने पर भी नींद नहीं आती है. ऐसे में यहां जानिए क्या सचमुच सोने से पहले नहाने पर फायदा मिल सकता है या नहीं.

Bathing For Better Sleep

रात को सोने से पहले नहाने के क्या फायदे हैं? AI Generated Image

विज्ञापन

Bathing For Better Sleep: सभी चाहते हैं कि रात में बिस्तर पर लेटकर आंख बंद करते ही नींद आ जाए. लंबी और गहरी नींद लेने के बाद अगले दिन व्यक्ति खुद को एनर्जेटिक भी महसूस करता है. लेकिन, ऐसे बहुत से लोग हैं जो बिस्तर पर घंटों तक आंख बंद करके लेटे रहते हैं लेकिन फिर भी उन्हें नींद नहीं आती है. अगर नींद आती भी है तो बार-बार टूटने लगती है और अगली सुबह उठने के बाद भी सुकून महसूस नहीं होता है. ऐसे में आपकी इस चिंता का हल एक स्टडी ने दे दिया है. स्लीप मेडिसिन रिव्यू जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक रात में नहाकर लेटने पर अच्छी नींद आ सकती है.

यह भी पढ़ें – FSSAI ला सकता है फूड पैकेट्स पर नया लेबल, क्या है यह Label और इसका क्या होगा मतलब, जानिए यहां

विज्ञापन

अच्छी नींद के लिए रात में कैसे नहाना चाहिए

रात के समय अच्छी और गहरी नींद आए इसके लिए सोने से 1 से 2 घंटे पहले गर्म पानी से नहाया जा सकता है. 104 से 109 डिग्री फेरेनहाइट या 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के पानी से नहाया जाए तो इससे स्लीप क्वालिटी बेहतर हो सकती है.

रिसर्चर्स ने इस स्टडी के लिए 5,322 स्टडीज को एनेलाइज किया और डाटा इकट्ठा किया. खोज में पता चला कि 104 से 109 डिग्री फेरेनहाइट तापमान के पानी से अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है. अगर लोग सोने के समय से 1 से 2 घंटे पहले नहाते हैं तो नींद आने की स्पीड औसतन 10 मिनट बढ़ जाती है.

गर्म पानी से नहाने पर शरीर का थर्मोरेग्यूलेटरी सिस्टम स्टिम्यूलेट होता है. इससे शरीर के इंटरनल कोर से हाथ-पैरों की पेरिफेरल साइट्स तक ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पूरे शरीर की हीट हटती है और शरीर का तामपान कम होता है जिससे बेहतर नींद आने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

पूरी नींद ना लेने पर क्या होता है

  • अगर व्यक्ति रात में चैन की नींद नहीं लेता है तो इससे व्यक्ति की सेहत बिगड़ सकती है, खासकर शरीर में अगले पूरे दिन थकान रहती है.
  • फोकस बिगड़ जाता है और किसी भी चीज पर ध्यान लगाने में दिक्कत होती है.
  • मूड खराब रहता है, तनाव महसूस होता है और व्यक्ति को दुखी भी महसूस होने लगता है.
  • नींद की कमी या अच्छी नींद ना लेना वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है.
  • नींद पूरी ना होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें – कैंसर से जुड़े ये 10 मिथक कहीं आप भी तो नहीं समझते सच? एक्सपर्ट्स ने बताया किन बातों पर नहीं करना चाहिए यकीन

विज्ञापन

 अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

Source: Science Direct

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ