Vitamin Ki Kami: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें रात के समय पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर नींद आती रहती है. कभी घर में व्यक्ति घंटों तक दोपहर में सोता रहता है और थका हुआ महसूस करता है तो कभी ऑफिस में बैठे-बैठे झपकियां आने लगती हैं. ऐसे में इस तरह जरूरत से ज्यादा नींद आने की वजह शरीर में इस एक विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) भी हो सकती है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) यूएस के अनुसार इस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आना दुर्लभ होता है लेकिन संभावना है कि इस विटामिन की कमी के कारण है दिनभर नींद आती रहती है. अगर आप भी जरूरत से ज्यादा नींद आने से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए कौन सा विटामिन हो सकता है वजह.
यह भी पढ़ें – पैरों के तलवों में जलन क्यों रहती है? यह पेरिफेरल न्यूरोपेथी का लक्षण तो नहीं, यहां जानिए Symptoms
किस विटामिन की कमी से आती है ज्यादा नींद
राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) यूएस के अनुसार हर समय नींद आने की वजह विटामिन बी12 हो सकती है. यह दिन में जरूरत से ज्यादा नींद आने की एक दुर्लभ वजह हो सकती है. इसके अलावा, एक्सेसिव डेटाइम स्लीपीनेस का कारण ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया, स्लीप डेप्रिवेशन और सिरकाडियन रिदम डिसऑर्डर्स, दवाओं का असर और साइकाइट्रिक कंडीशंस जैसे डिप्रेशन या प्राइमरी हाइपरसोमनिया हो सकता है.
क्या है विटामिन बी12
विटामिन बी12 एक वॉटर सोल्यूबल विटामिन है जो नेचुरली कुछ फूड्स में अवेलेबल होता है और डाइटरी सप्लीमेंट के रूप में भी दवा के तौर पर दिया जाता है. विटामिन बी12 की जरूरत रेड ब्लड सेल्स की फॉर्मेशन, फंक्शन और डेवलपमेंट के लिए होती है, यह डीएनए सिंथेसिस के लिए भी जरूरी होता है.
शरीर में विटामिन बी12 की कमी से क्या होता है
शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 ना मिलने पर विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) होने लगती है. इससे व्यक्ति को अनीमिया हो सकता है, शरीर में न्योरोलॉजिकल बदलाव हो सकते हैं, हर समय शरीर में थकान महसूस होती है, जीभ की सूजन यानी ग्लोसाइटिस, पाल्पिटेशंस और वाइट और रेड ब्लड सेल्स कम होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.
खाने की किन चीजों से मिलता है विटामिन बी12
विटामिन बी12 प्लांट बेस्ड फूड्स से नहीं मिलता है. यह एनिमल ऑरिजन चीजों में मिल सकता है, जैसे मछली, मीट, अंडे, दूध और दूध से बनी चीजें. इसके अलावा, फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सीरियल्स और सप्लीमेंट्स से विटामिन बी12 मिलता है.
यह भी पढ़ें- दिल की धमनियों में प्लाक जमने के क्या लक्षण होते हैं? जानिए कौन सी दिक्कतें कोरोनरी आर्टरी डिजीज का संकेत हो सकती हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
10 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
10 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
12 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
14 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
15 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
17 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
18 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - NIH
First published on:
Know More: Editorial Guidelines