दिल की धमनियों में प्लाक जमने के क्या लक्षण होते हैं? जानिए कौन सी दिक्कतें कोरोनरी आर्टरी डिजीज का संकेत हो सकती हैं

Coronary Artery Disease Symptoms: कोरोनरी आर्टरी डिजीज एक गंभीर बीमारी है जिसे नजरअंदाज करने पर हार्ट अटैक की नौबत आ सकती है. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की जर्नल से जानिए कोरोनरी आर्टरी डिजीज क्या है और इसके लक्षण कैसे नजर आते हैं.

Coronary Artery Disease Symptoms

कोरोनरी आर्टरी डिजीज क्या है जानिए यहां. AI Generated Image

Heart Disease: कोरोनरी आर्टरी डिजीज दिल की बीमारियों का एक आम प्रकार है. इसमें धमनियां संकरी हो जाती हैं. धमनियां दिल की मांसपेशियों तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाती हैं इसलिए इसे कोरोनरी हार्ट डिजीज भी कहा जाता है. धमनियों में प्लाक जमने लगे तो खून का थक्का बन सकता है और रक्त प्रवाह रुक सकता है जिससे हार्ट अटैक की स्थिति आ सकती है. ऐसे में कोरोनरी आर्टरी डिजीज के लक्षणों (Coronary Artery Disease Symptoms) समय रहते पहचानना जरूरी है. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल ने अपनी हेल्थ जर्नल में कोरोनरी आर्टरी डिजीज के लक्षणों का जिक्र किया है. यहां जानिए इस कंडीशन में शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोनरी आर्टरी डिजीज के क्या लक्षण होते हैं

ज्यादातर लोगों में कोरोनरी आर्टरी डिजीज का सबसे आम लक्षण एंजाइना होता है. एंजाइना को एंजाइना पोक्टोरिस भी कहा जाता है. यह एक तरह का सीने का दर्द (Chest Pain) होता है. इसमें सीने में जकड़न, दबाव और जलन महसूस होती है. इसमें मुख्यरूप से सीने के बीच में या पसलियों के ठीक निचले हिस्से में दर्द महसूस होता है. इसके अलावा बांहों, पेट के ऊपरी हिस्से में और निचले जबड़े या गर्दन तक दर्द फैल सकता है. मरीज इन लक्षणों को अपच या गैस की समस्या समझने की गलती भी कर लेते हैं. पसीना आना, जी मिचलाना, चक्कर आना, सांस फूलना, दिल की धड़कन का तेज होना या अनियमित महसूस होना जैसे लक्षण दिखते हैं.

स्थिर एंजाइना और एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम

विज्ञापन

कोरोनरी आर्टरी डिजीज में होने वाले सीने के दर्द को 2 प्रकार में बांटा जाता है, एक स्थिर एंजाइना और दूसरा एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम.

स्थिर एंजाइना में सीने का दर्द एक निश्चित और अनुमानित पैटर्न में होता है. यह शारीरिक गतिविधि या ज्यादा मेहनत के बाद, ज्यादा भावनात्मक तनाव के बाद, सिगरेट पीने के बाद, अधिक मात्रा में भोजन करने के बाद और बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे तापमान के संपर्क में आने से हो सकता है. इसके लक्षण 1 से 5 मिनट तक रहते हैं.

विज्ञापन

एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम एक ज्यादा गंभीर स्थिति है. इसमें प्लाक की असमान सतह पर खून का थक्का जम सकता है. इससे रक्त प्रवाह अचानक रुक सकता है और अस्थिर अंजाइना या हार्ट अटैक हो सकता है. इस स्थिति में सीने में दर्द ज्यादा गंभीर होता है और कई मिनट से लेकर कई घंटों तक रह सकता है.

कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा किसे है ज्यादा

विज्ञापन

यहां उन दिक्कतों का जिक्र किया जा रहा है जिनसे दो-चार हो रहे लोगों में कोरोनरी आर्टरी डिजीज को जोखिम ज्यादा होता है-

  • खून में कॉलेस्ट्रोल का स्तर ज्यादा होना
  • हाई कॉलेस्ट्रोल और ट्राइग्लाइसिराइड्स का स्तर ज्यादा होना
  • लिपोप्रोटीन का स्तर अधिक होना
  • हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन
  • डायबिटीज
  • सिगरेट पीना
  • कोरोनरी आर्टरी डिजीज की फैमिली हिस्ट्री
  • मोटापा
  • एक्टिविटी की कमी
  • शरीर में सूजन

जिन लोगों को ये दिक्कतें हैं और शरीर पर लक्षण नजर आते हैं उन्हें डॉक्टर से जांच जरूर करानी चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


Source - Harvard Medical School

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ