नींद नहीं आती है तो दूध में मिलाकर पी लें यह चीज, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा गहरी नींद सो सकेंगे आप

Insomnia Home Remedies: अगर आपको भी चैन की नींद लेने में दिक्कत होती है और रात करवटें बदलने में ही गुजर जाती है तो यहां जानिए तुरंत नींद कैसे लाएं. एक्सपर्ट की दी सलाह आपके बेहद काम आएगी.

Insomnia Home Remedies

जब नींद ना आए तो क्या करना चाहिए?

Insomnia: बहुत से लोगों को रात के समय अच्छी नींद आने में दिक्कत होती है. कुछ लोग अपने ख्यालों में उलझे रहते हैं या फोन में लगे रहने के चलते नींद नहीं आती, तो वहीं ऐसे भी कई लोग हैं जो इंसोमनिया के शिकार होते हैं और इसीलिए अच्छी नींद नहीं ले पाते. इंसोमनिया ऐसी कंडीशन है जिसमें व्यक्ति को नींद नहीं आती है. ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर (Ayurvedic Doctor) बता रही हैं कि वो कौनसे बीज हैं जिनके सेवन से आपकी स्लीप क्वालिटी बेहतर हो सकती है. आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने अपने सोशल हैंडल से पोस्ट शेयर करके इन फायदेमंद बीजों के बारे में बताया है.

विज्ञापन

नींद लाने में मदद करेंगे ये बीज

आयुर्वेदिक डॉक्टर बताती हैं कि नींद आने में दिक्कत होती है तो आर खसखस (Khas Khas) का इस्तेमाल कर सकते हैं. खसकस या पॉपी सीड्स (Poppy Seeds) को एक चम्मच लेकर एक कप दूध में उबालें और पी लें. खसखस में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है जिस चलते खसकस के सेवन से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

खसखस के और कौन से फायदे हैं

विज्ञापन

खसखस सेहत और स्किन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद बीज होते हैं. खसखस को दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो इससे स्किन पर ग्लो आता है और स्किन को हाइड्रेशन मिलता है. खसकस को पीसकर अगर बालों पर लगाया जाए तो इससे डैंड्रफ की दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है. इसे हफ्ते में 2 दिन लगाने पर फायदा मिलता है.

नींद नहीं आती तो क्या करें

विज्ञापन

अगर आपको नींद ना आने का विकार है यानी इंसोमनिया की दिक्कत है तो आप यहां दिए कुछ घरेलू नुस्खे (Insomnia Home Remedies) आजमाकर देख सकते हैं –

ग्लाइसीन से भरपूर फूड्स – खानपान की जिन चीजों में ग्लाइसीन होता है उनके सेवन से नींद आने में मदद मिलती है. यह पालक, अंडे, मछली और पत्तागोभी में पाया जाता है.

विज्ञापन

कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर फूड्स – अच्छी नींद के लिए ओटमील, कॉर्न, आलू और दालों का सेवन किया जा सकता है. इनमें कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो नींद लाने में मददगार हैं.

मेलाटॉनिन वाले फूड्स – अंडे, चेरीज और गोजी बेरीज मेलाटॉनिन के अच्छे स्त्रोत होते हैं. मेलाटॉनिन के सेवन से नींद आने में होने वाली कठिनाई कम होती है.

विज्ञापन

दूध – गर्म दूध पीकर सोने पर नींद आ सकती है. दूध के साथ काजू खाया जाए या फिर घी मिलाकर दूध पिया जाए तो इससे भी अच्छी नींद आ सकती है.

कीवी – एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर कीवी स्लीप क्वालिटी बूस्ट करती है. रात में सोने से पहले 2 कीवी खा ली जाए तो नींद आने लगती है.

विज्ञापन

मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स – मैग्नीशियम नींद लाने में मदद करने वाला खनिज है. एवोकाडो, केला और डार्क चॉक्लेट (Dark Chocolate) जैसे फूड्स में मैग्नीशियम होता है जिससे नींद अच्छी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ