Kis Ang Ko Dabane Se Achchi Neend Aati Hai: आजकल लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि अच्छी और पूरी नींद लेना कई लोगों के लिए सपना बन गया है. रोजाना बेड से ना चाहते हुए उठना और काम पर जाना बहुत ही मुश्किल काम है. हालांकि, अब गर्मियां आने लगी हैं तो उठना थोड़ा आसान हो सकता है, लेकिन गर्मी की वजह से सोना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. देर रात मोबाइल चलाना, तनाव, अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के कारण नींद की समस्या बढ़ती जा रही है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको वक्त पर नींद लाने के लिए क्या करना चाहिए और कम नींद लेने के नुकसान साझा कर रहे हैं. साथ ही, यह भी जानेंगे कि एक्सपर्ट किस आसान एक्यूप्रेशर पॉइंट को दबाने की सलाह देते हैं.
इसे भी पढ़ें- नींद में ज्यादा पसीना आना हो सकता है इन गंभीर बीमारी का संकेत! जानिए कैसे पा सकते हैं राहत?
पूरी नींद ना लेने से क्या होता है?
नींद पूरी होने का मतलब है पूरे 8 घंटे की नींद लेना. अगर आप इससे कम नींद लेते हैं तो आपको कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं, लेकिन क्या आइए विस्तार से जानते हैं.
दिमाग पर असर होना- कम नींद लेने से दिमाग पर कभी काफी असर पड़ता है और ध्यान लगाने में दिक्कत होती है. कुछ वक्त के बाद याददाश्त कमजोर भी होने लगती है.
थकान होना– पूरे दिन थकान महसूस होती है. इंसान का काम में मन नहीं लगता और लो फील करता है. इसलिए पूरी नींद लेना सही माना जाता है.
इम्युनिटी कमजोर होना- नींद के दौरान शरीर रिपेयर और रिकवरी करता है. नींद कम होने पर इम्युनिटी कमजोर पड़ सकती है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ता है.
वजन बढ़ने की समस्या- ऐसा होना आपको अजीब लग सकता है, लेकिन कम नींद लेने से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं.
मूड खराब होना- नींद ना पूरी होने की वजह से इंसान का मूड खराब रहता है. गुस्सा बहुत ही जल्दी आता है और इंसान की हर बात बुरी लगती है.
स्किन और बालों पर असर- नींद पूरी ना होने से स्किन डल दिखने लगती है, डार्क सर्कल बढ़ते हैं और बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है. इसलिए 8 घंटे की नींद पूरी लेना जरूरी है.
अच्छी नींद के लिए कौन सा अंग दबाएं?
एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट के अनुसार हाथ की कलाई के पास मौजूद स्लीप पॉइंट यानी शेनमेन पॉइंट को दबाने से मन शांत होता है और नींद आने में मदद मिल सकती है. आप गोली खाने से बेहतर है कि आप इस नुस्खे को अपनाकर देखें.
इस अंग को दबाने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले हथेली की तरफ कलाई के पास छोटी उंगली की दिशा में हल्का गड्ढा महसूस करें.
- इस जगह को अंगूठे से हल्के दबाव के साथ 5 मिनट तक दबाएं.
- फिर दोनों हाथों के अंग को दबाते रहें.
- सोने से पहले यह करने पर ज्यादा फायदा मिल सकता है.
अच्छी नींद के लिए एक्स्ट्रा टिप्स
- सोने से पहले मोबाइल चलाना बिल्कुल छोड़ दें.
- एक घंटा पहले कुछ भी ना खाएं.
- कैफीन, चाय या ड्रिंक्स रात में ना पिएं.
- एक ही समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं.
- सोने से पहले हल्का संगीत सुनें या मन को शांत करने वाला काम करें.
- कमरे का माहौल शांत और अंधेरा रखें.
इसे भी पढ़ें- Fatty Liver: क्या फैटी लिवर में फायदेमंद है ब्लैक कॉफी? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
47 mins agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
16 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
18 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
20 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines