हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कान में कनखजूरा घुस जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया घर की इस एक चीज से निकल जाएगा कीड़ा

Kankhajura in ears home remedies: कान में कनखजूरा घुसना दर्दनाक भी है और खतरनाक भी. ऐसे में यहां जानिए इस स्थिति में क्या करना चाहिए. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया कान से कनखजूरा निकालने का तरीका.

विज्ञापन
कान में कनखजूरा घुसने पर क्या करना चाहिए? Image Credit - AI

Kaan me kankhajura chala jaye to kya kare: घर में अक्सर ही कीडे़-मकौड़े आ जाते हैं. ऐसे में व्यक्ति के कान में कनखजूरा घुस सकता है. कनखजूरा (Centipede) नम और अंधेरे वाली जगह पर ज्यादा होता है. अगर आपके घर में कनखूजरा आ गया है और आपके कान में घुस ग्या है तो यह दर्दनाक भी है और डरावना भी. इस स्थिति में कान से तुरंत कनखजूरा निकालने के लिए आयुर्विदक एक्सपर्ट डॉ. गौरव शर्मा का बताया तरीका आजमाया जा सकता है. डॉ. गौरव शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि कान में कनखजूरा (Kankhajura) चला जाए तो क्या करें. आप भी तुरंत आजमाकर देख सकते हैं एक्सपर्ट का बताया यह नुस्खा.

कान में कनखजूरा चला जाए तो क्या करें?

डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि कान में कनखजूरा, कॉकरोच या कोई और कीड़ा चला गया है तो यह सरल सा घरेलू उपाय (Home Remedy) आजमाया जा सकता है. इस उपाय को आजमाने के लिए आपको थोड़ा सा कपूर पानी में डालकर घोल लेना है. इस पानी को बूंद-बूंद करके आपको अपने कान में डालना है.

कपूर से कीड़ा (Insect) इरिटेट हो जाता है और कान से बाहर निकलने लगता है. कान के पीछे की तरफ इयरड्रम है तो कीड़ा वहां नहीं जाएगा और जिस रास्ते से कान में घुसा है वहीं से निकलने की कोशिश करेगा.

विज्ञापन

इस नुस्खे को आजमाने पर आपको 5 से 10 मिनट में ही आराम मिल जाएगा. एक्सपर्ट का कहना है कि डॉक्टर के पास जाने से पहले अगर तुरंत तकलीफ कम करनी है तो इस नुस्खे को आजमाकर देखें. 99% संभावना है कि कीड़ा कान से निकल जाएगा और आपको डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा.

अगर कीड़ा कान में ही मर जाए तो क्या करें

विज्ञापन
  • एक्सपर्ट ने बताया कि कनखजूरा या कोई और कीड़ा कान में घुसकर कान में ही मर गया है तो क्या करना चाहिए. इसके लिए एक और सरल सा उपाय है जो आपको आजमाना है.
  • आपको एक मोटी सीरींज या सूईं लेकर उसे पानी से भर लेना है. जिस कान में कीड़ा गया है उस कान की तरफ सिर को झुकाकर कान नीचे करें और कान के नीचे एक बर्तन रख लें.
  • अब इस मोटे मुंह वाली सीरींज से कान में पानी को डालना है. जैसे-जैसे पानी कान के अंदर जाएगा वैसे-वैसे ही कान से बाहर भी निकलने लगेगा. इससे होगा यह कि कीड़ा कान से बाहर आ जाएगा और कान साफ हो जाएगा.

कान में कभी ना डालें ये चीजें

एक्सपर्ट की सलाह है कि अपने कान में कभी भी कोई चिमटी, माचिस की तिल्ली, इयरबड्स या कोई नुकीली चीज नहीं डालनी है. इससे इयर डैमेज हो सकता है. अगर कान में तकलीफ ज्यादा हो तो तुरंत इयर स्पेशलिस्ट यानी ENT को कान दिखाएं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कमर से लेकर जोड़ों तक के दर्द को चुंबक की तरह खींच लेगा यह देसी तेल, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया बनाने का तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola