कमर से लेकर जोड़ों तक के दर्द को चुंबक की तरह खींच लेगा यह देसी तेल, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया बनाने का तरीका

Homemade oil for knee pain: आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने बताया वो कौन सा तेल है जिसे घर पर बनाकर जोड़ों की या कमर की मालिश की जाए तो दर्द कम होने लगता है. इस तेल को आप भी आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Joint Pain

जोड़ों के दर्द के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?Image Credit - Freepik

Homemade Oil For Pain Relief: जोड़ों के दर्द, कमर के दर्द, गठिया, घुटनों और सर्वाइकल के दर्द को कम करने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने एक तेल बनाने का तरीका शेयर किया है. डॉ. रोबिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस नुस्खे को पोस्ट किया है और कहा है कि आप घर में आसानी से इस तेल को बनाकर लग सका सकते हैं. यह तेल चुंबक की तरह दर्द को खींच लेता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि कमर दर्द, गठिया, साइटिका या सर्वाइल जैसे किसी भी दर्द से छुटकारा पाने के लिए इस होममेड तेल (Homemade Oil) से मालिश की जा सकती है.

विज्ञापन

कैसे बनाएं दर्द कम करने वाला तेल | How To Make Pain Relieving Oil

इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में 100 ग्राम सरसों का तेल (Mustard Oil) ले लें. इसके बाद तेल में 2 साबुत लहसुन, 10 ग्राम अजवाइन और 5 ग्राम जावित्री डाल दें. इन सभी चीजों को तेल में धीमी आंच पर काला होने तक पकाइए. जब तेल अच्छे से पक जाए तो इसे छानकर शीशी में भरकर रख लें. इस तेल से घुटनों की या कमर की मालिश की जा सकती है. शरीर में जहां-जहां दर्द हो वहां-वहां इस तेल से मालिश करने पर आराम महसूस होगा.

विज्ञापन

तेल मालिश के लिए तेल को हल्का गर्म किया जा सकता है. तेल को बहुत ज्यादा गर्म करके मालिश के लिए ना लगाएं क्योंकि इससे त्वचा जल सकती है और त्वचा पर फफोले आ सकते हैं.

डाइट रखें अच्छी

विज्ञापन
  • अपनी डाइट में एंटी-इंफ्लेमटरी चीजों को शामिल करें जो दर्द को खींचने का काम करते हैं. इन फूड्स को खाने पर दर्द कम होने में मदद मिलती है.
  • हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी और विटामिन के जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द को कम करते हैं.
  • बेरीज और चेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स ले भरपूर होते हैं. इनसे शरीर पोलीफेनॉल्स मिलते हैं. इससे दर्द और सूजन कम होती है.
  • सूखे मेवे और बीजों को खानपान में शामिल करें. अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीजों को खाएं. इनसे शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिलते हैं.
  • फल और सब्जियां खाएं. इनसे विटामिन सी और हेल्दी एंजाइम्स मिलते हैं और साथ ही इंफ्लेमेशन कम होती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ